हमसे जुड़े

Follow us

16.5 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान माँ-बेटे के स...

    माँ-बेटे के साथ मारपीट कर दी जातिसूचक गालियां , मामला दर्ज

    Kairana News
    Kairana News: चकरोड काटने के विरोध पर किसान के साथ मारपीट व गाली-गलौच

    सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। गालड़ गांव निवासी एक युवक ने अपने व अपनी माँ के साथ गांव के पिता-पुत्र के खिलाफ जातिसूचक गालियां देकर मारपीट करने के आरोप का मामला सिद्धमुख थाने में दर्ज करवाया है। सिद्धमुख थाने में सुभाष पुत्र बनवारीलाल मेघवाल उम्र 35 निवासी गालड़ ने हाजिर थाना होकर इस आरोप का मामला दर्ज करवाया है कि 05 मई 2024 को करीब शाम 05-5.15 बजे वह मैन चौक से अपने घर आ रहा था। तभी रमन पुत्र कृष्ण कुमार व रमन का पिता कृष्ण ने उसको रास्ते में रोक कर कल से उसका पिछा करते आ रहे है और आज शाम को जब वह राजपूतो वाली गली में अपने घर की ओर आ रहा था तब रमन व रमन का पिता कृष्ण ने उसका कल्याण सिंह के घर के आगे रोक कर उसके साथ मारपीट करने लगे। Sadulpur News

    परिवार के लोगों बीच बचाव कर फैसला करवाया

    रमन ने लात घूंसे व कृष्ण ने लाठी से उसके साथ मारपीट की। जिससे उसके हाथ पर लगी। तभी उसके साथ मारपीट की सुनकर उसके घर से उसकी माँ आई तो उसकी माँ के साथ मारपीट की तथा उसकी मां की दाहीने हाथ की अगुंली को रमन ने दान्तों से काट खाया तथा उसकी व उसकी माँ माँ को दोनों बाप बेटे ने जाति सुचक गालिया निकाली व कहा कि घर से उठा कर मार दूंगा इस बीच में उसको मौके पर रेजड़ निवासी कृष्ण कुमार जाट ने व गांव के कई लोगों ने इन दोनों से उसको छुडवाया। आरोप है कि उक्त आरोपी गत तीन सालों से उसका पीछा कर रहे है तथा उक्त दोनों पिता पुत्र ने पहले भी उसके साथ मारपीट की थी, जिस पर इनके परिवार के लोगों बीच बचाव कर फैसला करवाया। सिद्धमुख थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है। Sadulpur News

    Road Accident: बाइक को टक्कर मारकर मिनी बस से टकराई स्कॉर्पियो, पाँच मरे, 20 घायल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here