हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश ”महिलाओ...

    ”महिलाओं को देंगे साल में एक लाख”

    Champions Trophy News
    Champions Trophy 2025 Final: टीम इंडिया की जीत को लेकर राहुल गांधी का आया बड़ा बयान !

    कन्नौज (एजेंसी)। राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी 22 लोगों के काम करते हैं। जिनके पास 70 करोड़ लोगों के बराबर पैसा है। इसके लिए इंडिया गठबंधन ने फैसला किया है कि हम 22 अरबपति की जगह करोड़ों गरीब परिवारों को लखपति बनाएंगे। वे यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे पहले दुनिया की किसी भी सरकार ने ऐसा नहीं किया है। Rahul Gandhi

    इस योजना के तहत हम देश के गरीब करोड़ों परिवारों की एक सूची तैयार करेंगे। इस सूची में प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को चुना जाएगा। जिसके बाद उन महिलाओं के खाते में 8500 रुपये हर महीनें जमा किए जाएंगे। बता दें कि यूपी के कन्नौज लोकसभा से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनावी मैदान में हैं। कन्नौज लोकसभा चुनाव की बात करें तो यहां से भाजपा के सुब्रत पाठक चुनावी मैदान में है। Rahul Gandhi

    इससे पहले पाठक 2019 के चुनाव में अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद प्रत्याशी डिंपल यादव को हराकर पहली बार संसद पहुंचे थे। इस बार वो सपा सुप्रीमों को चुनौती दे रहे हैं। यूपी में इस बार सपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। कन्नौज में लोकसभा चुनाव चौथे चरण में 13 मई को होना है। Rahul Gandhi

    Wrestler Sexual Harassment Case: बृजभूषण सिंह पर आरोप तय

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here