हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Sirsa Weather...

    Sirsa Weather: तेज आंधी से खंभा टूटा, 8 वर्षीय मासूम की मौत

    Sirsa News
    Sirsa Weather: तेज आंधी से खंभा टूटा, 8 वर्षीय मासूम की मौत

    Sirsa Weather: ओढां (सच कहूँ/राजू)। शुक्रवार रात्रि तेज आंधी (strong storm) से क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली के खंभे व वृक्ष टूट गए। गांव बुढ़ाभाणा में ढाणी भाटां वाली में आंधी के कारण बिजली का खंबा टूटकर गिर गया। इस दुर्घटना में खंबे के नीचे आने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। जानकारी मुताबिक बाबू लाल का 8 वर्षीय बेटा अर्जुन अपने एक भाई व 2 बहनों के साथ कमरे में मौजूद था। Sirsa News

    इसी दौरान तेज आंधी के चलते बिजली का एक खंबा उनके मकान पर आकर गिरा। खंबा गिरने से हुए तेज धमाके से डर कर अर्जुन जब बाहर की तरफ भागा तो गली का एक और खंबा अर्जुन के ऊपर आ गिरा। इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए मासूम अर्जुन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। मृतक के पिता बाबू लाल ने बताया कि वह दिहाड़ीदार मजदूर है।

    आंधी के समय मासूम बच्चे कमरे में थे। इसी दौरान उसका 8 वर्षीय बच्चा अर्जुन जब शोर सुनकर बाहर भागा तो उसके ऊपर बिजली का खंबा गिरने से उसकी मौत हो गई। बाबू लाल ने आरोप लगाया कि बिजली निगम की लापरवाही से उसके बच्चे की जान गई है। खंबे पुराने एवं जर्जर हालत में थे। अगर समय रहते इन्हें बदला जाता तो उसका मासूम बेटा आज बच जाता। Sirsa News

    आंधी तूफान से बिजली के पोल व मोबाइल टावर गिरे

    रानियां (सच कहूँ/राजेंद्र गाबा)। शुक्रवार देर शाम को चली तेज आंधी तूफान ने कोहराम मचा दिया। तेज आंधी के साथ आए तूफान ने कई जगहों पर तबाई मचाई। तूफान के साथ ओले गिरे, मूसलाधार बारिश भी हुई। करीब आधा घंटे तक चले तूफान को देख ऐसा लगा जैसे प्रकृति अपना रोद्र रूप दिखा रही हो। तेज आंधी से बिजली के पोल टूट गए और 12 घंटे तक शहर में बिजली सप्लाई भी बाधित रही। बिजली सप्लाई बाधित होने से पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया। बिजली कर्मचारियों को सप्लाई बहाल करने के लिए टीमें बनाकर खासी मशक्कत करनी पड़ी। बिजली सप्लाई बाधित होने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

    तेज आंधी बरसात से गई जगहों पर पेड़ भी उखड़ गए। वहीं शहर के बाजारों में फलेक्स बोर्ड टूट कर बिजली की तारों पर गिर गए जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया। शहर के जीवननगर मार्ग पर मोबाइल कंपनी का टावर भी क्षतिग्रस्त होकर लोगों की छतों पर गिर गया। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। कई गरीब लोगों के घरों की छतें भी उड़ गई। रानियां की अनाज मंडी में खुले में पड़ा हजारों किवटल गेहूँ भी भीग गया। Sirsa News

    Strong Solar Storm Hits Earth: रात में अचानक ‘लावे की तरह लाल’ हुआ लद्दाख! जानें वजह!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here