हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Viral Video: महिलाओं पर बरसाए लाठी-डंडे, वीडियों वायरल

    Kairana News
    Kairana News: महिलाओं पर बरसाए लाठी-डंडे, वीडियों वायरल

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Viral Video: महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला करने के दो वीडियों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर तेजी से वायरल हो रहे है। वायरल वीडियों कैराना कोतवाली के पीछे के बताए जा रहे है। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर दो वीडियों तेजी के साथ में प्रसारित हो रहे है। वीडियों में कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर महिलाओं पर हमला करते हुए नजर आ रहे है। Kairana News

    वीडियों में एक युवती के चिल्लाने की भी आवाज साफ सुनाई दे रही है। वह घर पर आकर हमला किये जाने की बात कह रही है। हमलावर हाथों में लिए लाठी-डंडों से महिलाओं पर प्रहार करते हुए दिख रहे है। वायरल वीडियों कैराना कोतवाली के पीछे स्थित मोहल्ला आलकलां के बताए जा रहे है। वहीं, वायरल वीडियों के सम्बंध में कैराना कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना के मोबाइल पर दो बार कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नही की। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– National Dengue Day: कूलर, फ्रिज, एसी की ट्रे की नियमित रूप से करें सफाई: सीएमओ

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here