हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश सीएम मान ने ग...

    सीएम मान ने गुरदासपुर में उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया चुनाव प्रचार

    Bhagwant Mann

    अब पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं: मान

    गुरदासपुर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने गुरुवार को गुरदासपुर से आम आदमी पार्टी (आप) के लोकसभा उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए चुनाव प्रचार किया। मान ने यहां प्रताप बाजवा के विधानसभा क्षेत्र कादियां में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। मान ने कहा कि गुरदासपुर के पिछले सांसदों पर जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया और कहा कि गुरदासपुर लोकसभा से अभी तक जितने भी सांसद हुए, उनमें से किसी ने भी यहां के लोगों के लिए काम नहीं किया। सभी ने सिर्फ अपना और अपने परिवार का विकास किया। उन्होंने कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा पर निशाना साधा। Gurdaspur News

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाजवा के मुख्यमंत्री बनने के सपने की भ्रूण हत्या कर दी और इसका आरोप वह हम पर लगाते हैं। वह हमारे विधायकों को मोबाइल रिपेयर करने वाला और मेटेरियल बोलते हैं। उन्होंने कहा कि बाजवा कहते हैं कि मेरे संपर्क में आम आदमी पार्टी के 32 विधायक है। जबकि उनका सगा भाई भी उनके संपर्क में नहीं है। उन्होंने कहा कि बाजवा का घर पंजाब का एकलौता ऐसा घर है, जिसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों का झंडा लगा हुआ है। दोनों के बीच में सिर्फ कुछ सीढ़ियों का फासला है। Bhagwant Mann

    मान ने सुखबीर बादल पर भी हमला बोला और कहा कि वह एसी में रहने वाले लोग हैं। वह टैम्परेचर पूछकर बाहर निकलते हैं। जब बाहर का टैम्परेचर 30-32 डिग्री होता है तब वह दो घंटे के लिए अपनी पंजाब बचाओ यात्रा निकालते हैं। ऐसे लोग आम लोगों के दुख दर्द को क्या समझेंगे। उन्होंने कहा कि दरअसल प्रताप बाजवा और सुखबीर बादल का व्यवहार राजे-रजवाड़े जैसा है। वे दोनों आम लोगों को कुछ नहीं समझते हैं। उन्होंने कहा कि जेल से निकलने के बाद आज केजरीवाल पहली बार पंजाब आ रहे हैं। आज से हमारे प्रचार अभियान को और मजबूती मिलेगी। भाजपा को यह गलतफहमी थी कि केजरीवाल को जेल में डाल कर वह ‘आप’ को खत्म कर देंगे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि आम आदमी पार्टी एक नदी की तरह है और नदी अपना रास्ता खुद बनाती है। नदी को बहने से नहीं रोका जा सकता।

    उन्होंने कहा कि वह पंजाब का पानी बचाने के लिए भी दिन रात काम कर रहे हैं। पंजाब के 59 प्रतिशत खेतों में नहरी पानी पहुंचाया है। मार्च 2022 में जब मैं मुख्यमंत्री बना था, तब सिर्फ 21 प्रतिशत खेतों में नहर का पानी पहुंच रहा था। अक्तूबर तक हम 70 प्रतिशत खेतों में नहरी पानी पहुंचा देंगे, जिसके बाद पंजाब में करीब 6 लाख ट्यूबवेल बेकार हो जाएंगे। फिर सरकार के करीब 5000 से 6000 करोड़ रुपए बचेंगे। उस पैसे से हम अपनी माताओं-बहनों को एक हजार रुपए हर महीना देंगे। हम अपनी सभी गारंटियों को पूरा करने का हिसाब लगाकर बैठे हैं।

    सीएम मान (Bhagwant Mann) ने पंजाब के किसानों को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके एक अनुरोध पर 33 प्रतिशत किसानों ने पूसा-44, जिसे तैयार होने में 150 दिन से अधिक का समय लगता है, की बजाय पीआर-126, पीआर-127, पीआर-128 आदि की खेती की, जिससे 477 करोड़ रुपये की बिजली और पांच अरब क्यूसेक पानी की बचत हुई। उन्होंने कहा कि इस बार भी धान की फसल के लिए किसानों को दिन में ही बिना कट के लगातार बिजली मिलेगी, क्योंकि अब पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं है। अब पंजाब दूसरे राज्यों को बिजली बेचता है। लोगों को संबोधित करते हुए आप उम्मीदवार शैरी कलसी ने कहा कि हम अपनी सरकार के पिछले दो वर्षों में किए कामों के नाम पर वोट मांग रहे हैं।

    यह भी पढ़ें:– Viral Video: महिलाओं पर बरसाए लाठी-डंडे, वीडियों वायरल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here