हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सनातन का अपमा...

    सनातन का अपमान करने वालों को सत्ता का कोई हक़ नहीं : दिया कुमारी

    Rajasthan News
    सनातन का अपमान करने वालों को सत्ता का कोई हक़ नहीं : दिया कुमारी

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी (Deputy CM Diya Kumari) ने हरियाणा के भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी धर्मवीर सिंह के समर्थन में प्रचार किया। भोजावास में आयोजित एक जनसभा में उन्होने भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। Rajasthan News

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण ठुकरा कर सनातन का अपमान करने का काम किया है। ऐसे में उन्हें भारत में सत्ता पाने का कोई हक़ नहीं। कांग्रेस के राज में केवल भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के अलावा कोई काम नहीं हुआ। दिया कुमारी ने कहा जनता से अपील करते हुए कहा कि गर्मी के बावजूद आमजन को देशहित में बाहर निकल कर वोट डालने का कर्तव्य पूरा करना है और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इलाक़े के विकास में कोई कसर बाक़ी नहीं रहेगी। Rajasthan News

    सभा में पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, महेंद्रगढ़ जिलाध्यक्ष दयाराम यादव, अटेली विधायक सीताराम यादव, प्रभारी अटेली सुधीर दीवान, जिला प्रमुख राकेश, पूर्व प्रदेश मंत्री जसवंत यादव, चेयरमैन अटेली राजेंद्र, मोहित चौधरी, सतवीर यादव उपस्थित थे। उन्होने कहा कि हरियाणा में भाजपा की डबल इंजन सरकार भी राजस्थान के समान इन्फ्रास्ट्रक्चर और जन सुविधाओं के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में एम्स स्वीकृत होने से, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। Rajasthan News

    प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र में लहरा रहा भारत का परचम : सीएम भजनलाल शर्मा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here