हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सुविधा: आज से...

    सुविधा: आज से  नमो भारत ट्रेन रात्रि 10 बजे तक चलेगी 

    Meerut Metro
    Namo Bharat Train: सांकेतिक फोटो

    गाजियाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Namo Bharat Train: गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के संचालित सेक्शन में यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर नमो भारत ट्रेनों का परिचालन समय 20 मई 2024 से बढ़कर रात्रि 10 बजे तक हो जाएगा। नई समय-सारणी के मुताबिक नमो भारत ट्रेन सेवाएँ सोमवार-शनिवार प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक और रविवार को प्रातः 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक उपलब्ध होंगी। वर्तमान में, नमो भारत सेवाएं सोमवार से शनिवार सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक और रविवार को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक परिचालित की जा रही हैं। Ghaziabad News

    नमो भारत ट्रेनों के संचालन समय के विस्तार का उद्देश्य यात्री सुविधा को बढ़ाना है। वर्तमान में नमो भारत ट्रेन सेवाएँ साहिबाबाद से मोदीनगर उत्तर तक के आठ आरआरटीएस स्टेशनों वाले 34 किमी सेक्शन में संचालित की जा रही है। दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर की लंबाई 82 किलोमीटर है और कॉरिडोर के बाकी हिस्से में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. पूरे कॉरिडोर पर जून 2025 तक नमो भारत ट्रेन चलाने का लक्ष्य रखा गया  है। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– Farmers Protest: गंगनहर,राजवाहों का पानी रोका तो होगा बड़ा आंदोलन:बिजेंद्र सिंह

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here