हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रोहतक में भाज...

    रोहतक में भाजपा ने नड्डा के रोड शो से किया ‘शक्ति प्रदर्शन’

    Rohtak News
    Rohtak News : रोहतक में भाजपा ने नड्डा के रोड शो से किया ‘शक्ति प्रदर्शन’

    हुड्डा को रोहतक का नहीं, सिर्फ अपने बेटे का विकास चाहिए: जेपी नड्डा

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर रोहतक में शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रोहतक लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा के समर्थन में भव्य रोड शो निकाला और भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने विपक्ष पर भी तीखे हमले किए। नड्डा ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच रोड शो में उमड़े जनसैलाब ने बता दिया कि देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। Rohtak News

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जनसमर्थन बता रहा ‘एक बार फिर मोदी सरकार’। उन्होंने कहा कि इस बार 400 पार और देश में एक मजबूत सरकार। जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा को प्रदेश और रोहतक का नहीं, बल्कि सिर्फ अपने बेटे का विकास चाहिए। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोहतक के पावर हाउस से अंबेडकर चौक तक करीब दो किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला। इस दौरान उनके साथ रथ पर भाजपा उम्मीदवार अरविंद शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, अरविंद यादव और रणबीर ढाका मौजूद रहे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों से आह्वान किया कि वे आने वाली 25 मई को रोहतक लोकसभा सीट से उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा को बड़े मार्जन से जीत दिलाकर दिल्ली भेजें, वे आपकी आवाज उठाएंगे। Rohtak News

    यह भी पढ़ें:– कुरुक्षेत्र के महाभारत में हर प्रत्याशी बनना चाहता है अर्जुन, जानें समीकरण

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here