हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश अबोहर में खाद...

    अबोहर में खाद्य प्रसंस्करण कंपनियां लाई जाएंगी : सीएम भगवंत मान

    Abohar News
    Aam Aadmi Party : अबोहर में खाद्य प्रसंस्करण कंपनियां लाई जाएंगी : सीएम भगवंत मान

    फिरोजपुर से लोकसभा प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ के पक्ष में जनसभा को किया संबोधित | Bhagwant Mann

    अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Aam Aadmi Party: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के फिरोजपुर से लोकसभा प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के साथ-साथ फिरोजपुर के लिए भी उनके पास बड़ी योजनाएं हैं। Abohar News

    मान ने कहा कि वह फूड प्रोसेसिंग कंपनियों को फिरोजपुर में लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में किन्नू का बड़ा बाजार होगा। पंजाब सरकार स्कूलों में मिड-डे मील में किन्नू परोसेगी। हम बच्चों को देने के लिए केरल से केले खरीदते हैं। अब हम उन्हें अबोहर से अपने किन्नू और अमरुद देंगे।

    उन्होंने कहा कि वह यहां के लोगों की सभी समस्याओं से अवगत हैं। यहां के किसानों की मांग पर उनकी सरकार नरमा की खेती के लिए नहरी पानी दे रही है। बाकी समस्याओं का भी एक-एक कर समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके लिए अबोहर कोई अंतिम छोर नहीं है। उन्हें खुशी है कि बागवानी किसानों और कपास (नरमा) किसानों को उनकी फसलों के लिए नहरी पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि पंजाब के 100 फीसदी खेतों को नहरी पानी मिले ताकि हमें ट्यूबवेल की जरुरत ही न पड़े। Abohar News

    मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा में सात सांसद हैं। लोकसभा में 13 हो जाने के बाद हम संसद में मजबूत होंगे और फिर हम उस ताकत का इस्तेमाल पंजाब का धन जारी करवाने में करेंगे। उन्होंने अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि सांसद रहते हुए मैंने कभी भी सुखबीर बादल को संसद में नहीं देखा। फिरोजपुर का कोई मुद्दा उठाना या काम करवाना तो दूर की बात है। उन्होंने कहा कि बादल को पता था कि वह बुरी तरह हारने वाले हैं, इसलिए वह फिरोजपुर से भाग गए। Abohar News

    आप प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ ने कहा कि सीएम मान ने सीमांत क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या, नरमा और अन्य फसलों के लिए नहरी पानी की समस्या, का समाधान कर दिया है। बाकी मुद्दे भी वह जल्द सुलझाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां दूसरा बड़ा मुद्दा बीज फार्म का है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इसका भी समाधान कराने का आग्रह किया।

    यह भी पढ़ें:– Tirtha Yatra: अब तीर्थयात्रियों का होगा बीमारियों से बचाव, केंद्र सरकार ने शुरू की ये स्कीम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here