हमसे जुड़े

Follow us

13.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा वोट प्रतिशत क...

    वोट प्रतिशत कम होने के बाजवूद भी बड़े मार्जिन से 10 की 10 सीटें जीत रही है भाजपा : बराला

    Rohtak News
    Subhash Barala : वोट प्रतिशत कम होने के बाजवूद भी बड़े मार्जिन से 10 की 10 सीटें जीत रही है भाजपा : बराला

    सुभाष बराला ने प्रचंड गर्मी में मतदान करने के लिए जनता का जताया आभार, कार्यकतार्ओं की भी थपथपाई पीठ : Rohtak News

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने रोहतक में दावा करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर भाजपा 10 की 10 लोकसभाओं के साथ-साथ करनाल विधानसभा उपचुनाव को बड़े मार्जिन से जीत रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले चुनावों की अपेक्षा इस बार मतदान कम हुआ है यह सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए समीक्षा का विषय है। बराला बुधवार को रोहतक स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यहां बराला ने कांग्रेस पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में झूठ बोलकर मतदाताओं और समाज को गुमराह करने का खूब प्रयास किया, लेकिन ना तो मतदाता इनके झांसे में आया और ना ही वोटरों ने कांग्रेस की बातों पर विश्वास किया। प्रेसवार्ता के दौरान बराला ने तपती गर्मी में 25 मई को हुए मतदान के लिए जनता का आभार जताया। वहीं उन्होंने मीडियाकर्मियों का भी धन्यवाद किया कि उन्होंने ईमानदारी से काम करते हुए सही बातें लोगों तक पहुंचाई। Rohtak News

    सुभाष बराला ने भाजपा के कार्यकर्ताओं की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने चुनाव में पूरी जी जान से मेहनत की है, इसके लिए सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं एक अन्य सवाल पर बराला ने कहा कि चुनाव के दौरान कर्मचारियों या अधिकारियों की कोई लापरवाही का मामला है तो जांच के बाद कड़ी कार्रवाई होगी। ईवीएम पर पूछे गए एक अन्य सवाल पर बोलते हुए बराला ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि नाच न जाने आंगन टेढ़ा वाली बात कांग्रेस पर चरितार्थ हो रही है। सरपंचों के बारे में पूछे गए सवाल पर सुभाष बराला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरपंच प्रतिनिधियों से बातचीत हुई है। ई-टैंडरिंग के मामले में अगर कोई त्रुटि है तो सरकार उसे दूर करेगी। Rohtak News

    यह भी पढ़ें:– Delhi Temperature Today: दिल्ली में टूट गए सारे रिकॉर्ड, 52 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here