हमसे जुड़े

Follow us

27.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More

    Cylinder Blast: कबाड़ की दुकान में सिलेंडर फटने से लगी आग, तीन झुलसे

    Fatehabad News
    Ratia News : कबाड़ की दुकान में सिलेंडर फटने से लगी आग, तीन झुलसे

    रतिया (सच कहूँ/तरसेम सैनी/शामवीर)। Ratia News: शहर के बुढ़लाडा रोड पर बुधवार सुबह 10 बजे के करीब एक कबाड़ की दुकान में वेल्डिंग के काम में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर फटने से दुकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से कबाड़ की दुकान का मालिक व उसका पुत्र सहित एक अन्य व्यक्ति झुलस गया। आग से झुलसे तीनों लोगों को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। बताया कि जाता है कि आग से झुलसे बाप-बेटे की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अग्रोहा रैफर किया गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। Fatehabad News

    बिजलीघर के निकट बिरजू कबाडिया की कबाड़ दुकान है और वेल्डिंग में प्रयोग होने वाले आॅक्सीजन सिलेंडर दुकान के बाहर रखा हुआ था। बताया जाता है कि सिलेंडर अचानक फट गया और उसमें आग लग गई। उस समय दुकान में बृज लाल, उसका बेटा व एक अन्य युवक मौजूद था। तीनों आग की चपेट में आने से झुलस गए। आग से बुढ़लाडा रोड पर अफरा-तफरी का मच गई। लोगों ने इसकी सूचना दमकल केंद्र व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने में जुट गई। आग भीषण होने के कारण आग की ऊंची लपट उठ रही थी। आगजनी से कबाड़ का सामान जलकर राख हो गया। आग से झुलसे पिता-पुत्र को अग्रोहा रैफर किया गया। Fatehabad News

    यह भी पढ़ें:–  शराब पीने से रोका तो दामाद ने किया सास का मर्डर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here