हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home चंडीगढ़ हमें 48 घंटें...

    हमें 48 घंटें दो, पंजाब से कर देंगे माफिया का सफाया: सीएम योगी

    Ludhian News
    Yogi Adityanath : रैली को संबोधित करते उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ।

    बोले, मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हुआ | Ludhian News

    लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। Yogi Adityanath: लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंजाब के लुधियाना और मोहाली में जनसभाओं को संबोधित किया। यहां सीएम योगी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा किर पंजाब में भाजपा को जिताओ और हम पंजाब में भाजपा की सरकार बनाएंगे। हमें सिर्फ 48 घंटे दीजिए और आप देखेंगे कि हम पंजाब से माफिया का सफाया कर देंगे। पंजाब ने देश को बहुत कुछ दिया। देश की ढाल पंजाब बना। Ludhian News

    लेकिन 70 सालों से लोगों ने पंजाब की कमान जिन लोगों की कमान सौंपी है। उन्होंने देश की तरफ ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि 13 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर मोदी जी का साथ दें ताकि हमारा पंजाब भी आसमान छू सके। सीएम योगी ने कहा कि मोदी के 10 साल में आतंकवाद खत्म हो गया है। अब एक नए भारत का निर्माण हुआ है। आज भारत किसी को नहीं छोड़ेगा, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे नहीं छोड़ेंगे।

    डबल इंजन की सरकार लाओ, गुंडागर्दी खत्म करेंगे | Ludhian News

    लुधियाना पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं आप सभी से अपील करता हूं कि एक बार पंजाब में डबल इंजन की सरकार लेकर आइए और फिर देखिए कि हम पंजाब से गुंडागर्दी कैसे खत्म करते हैं। कुछ लोगों ने मुझे बताया कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, पंजाब में गुंडागर्दी बढ़ गई है और गुंडागर्दी की घटनाएं रोज आम हो गई हैं, जबकि हमारे यूपी में गुंडागर्दी करने से पहले सौ बार सोचना पड़ता है, क्योंकि जो गुंडागर्दी करता है या गुंडागर्दी को बढ़ावा देता है, उसे उल्टा लटका दिया जाता है।

    यह भी पढ़ें:– आचार संहिता का उल्लंघन, बीडीपीओ सहित छह निलंबित, मामला दर्ज

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here