हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home देश Weather: अगले...

    Weather: अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम, होगी झमाझम बारिश या चलेगी लू, जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट

    Weather
    Weather: अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम, होगी झमाझम बारिश या चलेगी लू, जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट

    21 दिनों में टूटा 42 साल का रिकॉर्ड | Weather

    हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Weather: भीषण गर्मी ने भी इस बार अपना अनोखा रिकॉर्ड कायम कर दिया है। आमतौर पर हर साल 7 से 10 दिनों तक हीट वेव यानि लू चलती हैं, लेकिन इस बार उत्तर भारत विशेषकर हरियाणा,पंजाब व राजस्थान में पिछले 21 दिनों से लू चल रही है। इन 21 दिनों में भीषण गर्मी ने 42 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

    भारत मौसम विभाग में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले साल 1982 में लगातार 19 दिनों तक लू चली थी।पर इस बार लू चलते हुए 21 दिन हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक ओर लू का अलर्ट जारी किया है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 8 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने तथा बीच-बीच में आंशिक बादल तथा धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। Weather

    परंतु एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 5 जून रात्रि से 7 जून के दौरान राज्य के उत्तरी व दक्षिण पश्चिमी जिलों में कुछ एक स्थानों पर गरजचमक व हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट संभावित है,परंतु इस के बाद मौसम खुश्क व गर्म संभावित। वहीं भारत मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक भीषण गर्मी की आशंका जताई है।

    22 मिलीमीटर बारिश के बावजूद भी गर्म बना राजस्थान  | Weather

    मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मौसम बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है। श्रीगंगानगर को छोड़कर शेष सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया। आगामी 48 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर शेष अधिकांश भागों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

    सीमावर्ती क्षेत्रों में आगामी 4-5 दिन अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने तथा हीटवेव की संभावना है। शेष भागों में 45 डिग्री से नीचे दर्ज होने की तथा अधिकांश भागों में हीटवेव से राहत बने रहने की प्रबल संभावना है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है। दूसरी तरह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते राजस्थान के विभिन्न इलाकों में हलके से मध्यम स्तर की बारिश भी हुई। सर्वाधिक बारिश डीडवाना व नागौर में 22 मिमी दर्ज की गई है। Weather

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here