हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Rajasthan Lok...

    Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024: राजस्थान में 10 सीटों का रिजल्ट डिक्लेयर! देखें, किसके खाते में कितनी सीटें आई

    Lok Sabha Election Result 2024
    Lok Sabha Election Result 2024

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 10 के चुनाव परिणाम साफ हो चुके हंै। अब तक 6 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। जबकि तीन सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर इंडिया गठबंधन वाली नागौर सीट पर आरएलपी के हनुमान बेनीवाल ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा 15 सीटों का रिजल्ट आना अभी बाकी है, जिन पर वोटों की गिनती जारी है। Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024

    उल्लेखनीय है कि राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। राजस्थान में सबसे पहले बीजेपी ने जीत का खाता खोला। जयपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा 3 लाख से ज्यादा वोट से जीत हासिल हैं। Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024

    बीजेपी प्रत्याशी जिन्होंने जीत दर्ज की

    अजमेर से भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी

    जयपुर शहर से भाजपा की मंजू शर्मा

    उदयपुर से भाजपा के मन्नालाल रावत

    पाली से भाजपा के पीपी चौधरी

    जालौर से भाजपा के लुंबाराम

    झालावाड़ से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह

    विजय हासिल करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी

    धौलपुर करौली सीट से भजनलाल जाटव

    दौसा से मुरारी लाल मीणा

    भरतपुर से संजना जाटव

    आरआरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल ने नागौर सीट से जीत दर्ज की।

    Lok Sabha Election Result 2024: जयपुर से मंजू शर्मा इतने लाख वोटों से जीती!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here