हमसे जुड़े

Follow us

29.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जनता द्वारा म...

    जनता द्वारा मुझे दिए गए प्यार एवं अपनेपन पर आभार: बब्बर

    Gurugram News

    गुरुग्राम(सच कहूँ न्यूज)। गुडगांव लोकसभा से इंडिया गठबंधन (India Alliance) के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे राज बब्बर शुक्रवार को सोहना शहर की पंजाबी धर्मशाला पहुंचे। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रहे राज बब्बर ने कहा कि मैं सोहना तावडू़ की जनता का जितना भी आभार व्यक्त करूं वह कम है। मैनें पहले ही कहा था कि मैं यहां काम करने आया हूं। मैं यहां आप लोगों के बीच बसने आया हूं। बस आप लोगों से यही अपील करता हूं कि आप लोग कांग्रेस पार्टी को और मजबूत करने का काम करें। Gurugram News

    इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने कहा कि सोहना तावडू विधान सभा के सभी समाज के लोगों ने उनका लोकसभा चुनावों में पूर्ण रूप से समर्थन किया। समय की कमी के चलते हम हर जगह नहीं पहुंच पाए, फिर भी लोगों ने हमारा पूरा साथ निभाया। अब कुछ महीनों बाद हरियाणा में विधान सभा का चुनाव हैं। हम जनता जनार्दन से यही उम्मीद करते हैं कि जो कमी लोकसभा में रह गई वो कमी गुडगांव लोकसभा के अंतर्गत आने वाली 9 की 9 विधानसभा को जिताकर पूरा करने का काम करेंगे। Gurugram News

    इस अवसर पर पीसीसी सदस्य हरियाणा कांग्रेस पंकज भारद्वाज, डॉक्टर समसुद्दीन, पीसीसी मेंबर महेश घोड़ारोप, पंकज डावर, नंबरदार बीर सिंह बाई खेड़ा, बलबीर सिंह कोहली, पूर्व पार्षद नंद किशोर उर्फ नंदू, सतीश संदूजा, सनातन सभा के प्रधान लवली जुनेजा, बाली ठेकदार, नवीन रतडा समेत अनेक कार्यकर्ता, नेता मौजूद रहे। Gurugram News

    Axis Bank Customer Care: सावधान! कहीं हो ना जाए आपका भी खाता खाली!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here