हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    ‘कांग्रेस कमेटी की बैठक में चुनावी नतीजों पर हुआ मंथन’

    Kairana News
    'कांग्रेस कमेटी की बैठक में चुनावी नतीजों पर हुआ मंथन'

    कैराना। रविवार को कांग्रेस पार्टी के शामली जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान के गांव पंजीठ स्थित फार्म हाउस पर जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विगत दिनों सम्पन्न हुए लोकसभा चुनावों के नतीजों पर गहन मंथन किया गया। इसके अलावा, आगामी-2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी गहन मंत्रणा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रामलाल कश्यप ने की तथा संचालन जिला महासचिव शमशीर खान ने किया। इस दौरान कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन द्वारा देश में विगत दिनों सम्पन्न हुए लोकसभा चुनावों में हासिल किए गए आंकड़ों को लेकर हर्ष व्यक्त किया गया। Kairana News

    जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए प्रत्येक बूथ पर पकड़ बनानी होगी। उन्होंने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ के मंत्र पर काम करने के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनावों में जिले की तीनों विधानसभा सीटें कांग्रेस के खाते में जाने की बात कही। बैठक में दीपक सैनी, डॉ राजीव वशिष्ठ, जबरपाल सिंह, वीरपाल सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर सीमा जाटव, सुबोध कोरी, नफीस अहमद, जावेद अली, माजिद अली, नदीम राव, सलामत अंसारी, इब्राहिम सिद्दीकी, इरशाद एडवोकेट इमरान एडवोकेट, इंतजार बागबान, इकराम भैसानी, जितेंद्र कश्यप आदि उपस्थित रहे। Kairana News

    Narendra Modi Oath Ceremony LIVE Updates: नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here