हमसे जुड़े

Follow us

33.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More

    Municipality issued challans: नगरपालिका ने प्लास्टिक पकड़ो अभियान में काटे चालान व हटाया अतिक्रमण

    Sadulpur News
    अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाते एवं लोगों को समझाईस कर अतिक्रमण नहीं करने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्यवाही करते ईओ सुमेर सिंह श्योराण व पालिका टीम

    Municipality issued challans: सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। नगरपालिका राजगढ ने शहर में मंंगलवार को नन्द प्लाजा से रेलवे स्टेशन व नन्द प्लाजा से बस स्टैंड महता हॉस्पिटल तक अतिक्रमण हटाया गया व लोगों को अतिक्रमण ना करने के लिए समझया गया। वहीं प्लास्टिक पकड़ो अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्यवाही करते हुए 5 किलो प्लास्टिक जब्त कर 2100 रूपये के चालान काटे गए। साथ ही नगरपालिका राजगढ के अधिशाषी अधिकारी सुमेर सिंह श्योराण ने आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुप्रभाव के बारे में जागरूक किया गया। Sadulpur News

    गौरतलब है कि नगर पालिका प्रशासन की ओर से 10 दिवसीय सिंगल यूज प्लास्टिक थैली पकड़ों अभियान शुरू किया गया है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुमेरसिंह श्योराण ने बताया कि भारत सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णतया बंद कर दिया है। जून में 10 दिन के लिए विश्व पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक पकड़ो अभियान शुरू किया गया है तथा 20 जून तक नगर पालिका क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। Sadulpur News

    ट्रोला चालक से मारपीट कर सोने-चांदी की चेन व 1,36000 रुपए छीने!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here