हमसे जुड़े

Follow us

17 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान देवनारायण बोर...

    देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाणा ने किया पदभार ग्रहण

    Jaipur News
    देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाणा ने किया पदभार ग्रहण

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। देवनारायण बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाणा ने आज दोपहर सचिवालय स्थित बोर्ड के कार्यालय में विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भडाणा ने कहा कि वे इस दायित्व के माध्यम से सरकार कि नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगें। Jaipur News

    उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार ने एक किसान के बेटे और सामान्य कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिमेदारी दी है। उन्होंने कहा कि देवनारायण बोर्ड के माध्यम से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाने का पूर्ण प्रयास रहेगा।

    छात्र हित के मद्देनजर बेहतर व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाएगा | Jaipur News

    भडाणा ने कहा कि बोर्ड द्वारा संचालित आवासीय छात्रावासों एवं विद्यालयों में छात्र हित के मद्देनजर बेहतर व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं बोर्ड का बजट दोगुने से अधिक करवा कर भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी प्रशासन के माध्यम से बोर्ड के उदेश्यों को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर देवनारायण बोर्ड के अधिकारी एवं कार्मिकों सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। Jaipur News

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी 15 जून को आएंगे जयपुर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here