हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मोटरसाईकिल चो...

    मोटरसाईकिल चोर गैंग का भंडाफोड़, चार लुटेरे काबू

    Bhiwani News
    Bhiwani News: 5 वर्ष से फरार उदघोषित आरोपी गिरफ्तार

    आरोपी जेल में एक दूसरे के संपर्क में आए थे | Fazilka News

    फाजिल्का (सच कहूँ न्यूज)। Fazilka News: फाजिल्का की सिटी थाना पुलिस ने बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 4 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों के पास से चोरी की 11 बाइक बरामद की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जेल में एक दूसरे के संपर्क में आए थे। इसके बाद बाहर आकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगे। Fazilka News

    डीएसपी शुबेग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया, कि पुलिस द्वारा एक आरोपी सिकंदर को पकड़ा गया था। जिससे चोरी की एक बाइक बरामद हुई थी। इसके खिलाफ पर्चा दर्ज कर जब गहराई से पूछताछ की गई, तो इस मामले में पुलिस ने उसके साथ शामिल 3 और आरोपियों मानव कुमार, जोनपाल उर्फ गोरू और जोनी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों पर पहले भी लूटपाट, नशे और चोरी के मुकदमे दर्ज है। Fazilka News

    पुलिस के मुताबिक इन चारों आरोपियों से कुल 11 चोरी की बाइक बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपी फाजिल्का के ही रहने वाले हैं। जिन्होंने फाजिल्का से ही यह सभी बाइक चोरी की थी। डीएसपी का कहना है कि फिलहाल आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और इनसे गहराई से पूछताछ की जाएगी। Fazilka News

    यह भी पढ़ें:– पटियाला पुलिस ने वांछित तस्कर को दबोचा, लाहोरी गेट से दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here