हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home चंडीगढ़ पराली समस्या ...

    पराली समस्या से निपटने के लिए 500 करोड़ की कार्य योजना तैयार: खुडियां

    Chandigarh News
    Stubble Problem : पराली समस्या से निपटने के लिए 500 करोड़ की कार्य योजना तैयार: खुडियां

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Stubble Problem: पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने बुधवार को बताया कि राज्य  में पराली जलाने की घटनाओं को शून्य पर लाने के लिए, पंजाब कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने धान की कटाई के मौसम 2024 के दौरान मशीनरी और अन्य उपाय उपलब्ध कराने के लिए 500 करोड़ रुपये की कार्य योजना तैयार की है। Chandigarh News

    खुडियां ने बताया कि विभाग को खरीफ सीजन 2024 के दौरान विभिन्न फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनरी पर सब्सिडी पाने के इच्छुक किसानों, सहकारी समितियों, एफपीओ और पंचायतों से 21,511 आवेदन प्राप्त हुए हैं और किसानों ने 63,697 मशीनों के लिए आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत किसान सीआरएम उपकरणों की लागत पर 50 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं, जबकि सहकारी समितियों, एफपीओ, पंचायतों के लिए 80 प्रतिशत सब्सिडी योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार अधिकतम तक सीमित है। Chandigarh News

    मंत्री ने बताया कि योजना के तहत सुपर एसएमएस, सुपर सीडर, सरफेस सीडर, स्मार्ट सीडर, हैप्पी सीडर, पैडी स्ट्रा चॉपर, श्रेडर, मल्चर, हाइड्रोलिक रिवर्सिबल मोल्ड बोर्ड हल और इन-सीटू प्रबंधन के लिए जीरो टिल ड्रिल तथा एक्स-सीटू मशीनों में बेलर और रेक सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वर्ष 2018-19 से 2023 तक राज्य के किसानों को 1,30,000 सीआरएम मशीनें प्रदान की गई हैं। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग किसानों को फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए उपलब्ध तकनीकों के बारे में शिक्षित और प्रशिक्षित करने के लिए सूचना शिक्षा और संचार अभियान भी शुरू करेगा, क्योंकि राज्य सरकार पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए हर संभव कदम उठा रही। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– Rain: हरियाणा में भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here