हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More

    PM Modi In Russia: प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन के साथ ये महिला कौन, दोनों नेताओं के लिए किया ये अहम काम

    PM Modi In Russia
    PM Modi In Russia: प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन के साथ ये महिला कौन, दोनों नेताओं के लिए किया ये अहम काम

    PM Modi In Russia: मॉस्को (एजेंसी)। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने अपने निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मीय स्वागत किया। पुतिन द्वार पर ही उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे। मोदी के पहुंचने पर पुतिन ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और गले मिले। इसके बाद दोनों अंदर चले गए। पुतिन ने प्रधानमंत्री को ‘परम मित्र’ कह कर पुकारा और सबसे पहले चाय पर चर्चा की। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के लिए निजी भोज का आयोजन किया और दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर अनौपचारिक रूप से विस्तार से चर्चा हुई। वहीं दोनों नेताओं की जब पहली बार मुलाकात हुई तो उस दौरान एक महिला भी दोनों का साथ दिखीं। महिला ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

    लोगों को जानने की उत्सुकता है कि आखिर ये महिला कौन हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन दोनों नेता मातृभाषा में बातचीत करने पर ज्यादा यकीन रखते हैं। दोनों नेताओं को बातचीत के दौरान एक-दूसरे की बात को समझने में कोई परेशानी न हो इसलिए महिला ट्रांसलेटर यानी द्विभाषिये का काम कर रहीं हैं। दोनों नेताओं के साथ देखी गई महिला ट्रांसलेटर हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूस की ओर से इस महिला को रखा गया था। पुतिन की बातों का रूसी भाषा से हिन्दी में ट्रांसलेट करके पीएम मोदी को बता रहीं थीं।

    इस यात्रा का फोकस आर्थिक एजेंडा | PM Modi In Russia

    सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा का फोकस आर्थिक एजेंडे पर है जिसमें ऊर्जा, व्यापार, विनिर्माण और उर्वरक शामिल हैं। दोनों नेताओं ने इन क्षेत्रों में परस्पर सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। सूत्रों ने यह भी बताया कि बातचीत में प्रधानमंत्री ने यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में इस बात पर भी जोर दिया कि युद्धभूमि में कोई समाधान नहीं निकाला जा सकता है। इसलिए संवाद और कूटनीति के रास्ते पर चलने की कोशिश की जानी चाहिए।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here