हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Telangana Wea...

    Telangana Weather: तेलंगाना में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अनुमान: मौसम विभाग

    UP Weather News
    UP Weather News: यूपी के कई जिलों में अचानक बारिश, मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी

    हैदराबाद (एजेंसी)। Telangana Weather: मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमारामभीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम, संगारेड्डी, कामारेड्डी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। यहां एक दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया कि 12 जुलाई को राज्य के मंचेरियल, निर्मल, निजामाबाद, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्रि कोठागुडेम, मेडक और कामारेड्डी जिलों में भी यही स्थिति रहने का अनुमान है। Hyderabad News

    अगले पांच दिनों में तेलंगाना के सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है। अगले सात दिनों में राज्य में कई स्थानों पर या कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। तेलंगाना में दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्य है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। रिपोर्ट में कहा गया कि इसी अवधि के दौरान तेलंगाना में कई स्थानों पर बारिश हुई। Telangana Weather

    यह भी पढ़ें:– शिक्षकों के तबादले पर रोक दिल्ली वालों की जीत: आतिशी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here