हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home कारोबार Moto G85 5G L...

    Moto G85 5G Launch: 50 एमपी कैमरा, 500 एमएएच बैटरी वाला मोटोरोला फोन हुआ लाँन्च, चेक करें दाम

    Moto G85 5G Launch
    50 एमपी कैमरा, 500 एमएएच बैटरी वाला मोटोरोला फोन हुआ लाँन्च, चेक करें दाम

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Moto G85 5G Launch: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी मोटोरोला ने आज मोटो जी 85 5 जी स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की घोषणा की जिसकी कीमत 16999 रुपए है। कंपनी ने आज यहां कहा कि यह मोटो जी सीरिज का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें 3डी कर्व्ड एंडलेस एज डिस्प्ले है। सोनी लाइटिया 600 सेंसर के साथ शेक फ्री 50एमपी ओआईएस कैमरे के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन का डिजाइन स्लीक, लाइटवेट और सुपर-प्रीमियम है, जिसे पैनटोन क्यूरेटेड कलर्स के अलावा स्मार्ट कनेक्ट के साथ बाजार में उतारा गया है। इस स्मार्टफोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज है और यह 13 5जी बैंड्स के साथ 5जी परफॉरमेंस, वी ओ एन आर और इसी तरह के कई फीचर्स को सपोर्ट करता है। यह फोन 16 जुलाई से उपलब्ध होगा। Moto G85 5G Launch

    यह भी पढ़ें:– Vegetable Prices: लाल हुआ टमाटर, बिक रहा है इतने रुपए प्रति किलो, प्याज ने भी रुलाया, जाने सब्जियों …

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here