हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार 5.16 अरब डॉलर बढ़कर 657.2 अरब डॉलर पर

    Mumbai
    Mumbai विदेशी मुद्रा भंडार 5.16 अरब डॉलर बढ़कर 657.2 अरब डॉलर पर

    मुंबई (एजेंसी)। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में जबरदस्त बढ़त होने से 05 जुलाई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.16 अरब डॉलर बढ़कर 657.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.7 अरब डॉलर कम होकर 651.9 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 05 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.23 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 577.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 90.4 करोड़ डॉलर का इजाफा लेकर 57.4 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 2.1 करोड़ डॉलर की तेजी आई और यह बढ़कर 18.04 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 40 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 4.6 अरब डॉलर हो गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here