हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मादक पदार्थ त...

    मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 10.62 ग्राम स्मैक बरामद

    Kairana News
    Kairana News : मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 10.62 ग्राम स्मैक बरामद

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 10.62 ग्राम स्मैक तथा 850 ग्राम स्मैक में इस्तेमाल होने वाला सफेद पदार्थ बरामद हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 10.62 ग्राम स्मैक व 850 ग्राम स्मैक में इस्तेमाल होने वाला सफेद पदार्थ(कट) बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम व पता मोहम्मद कौशर निवासी ग्राम गंदराऊ बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके उसका चालान कर दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– कार्यक्रम आयोजित करके कोतवाल को किया सम्मानित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here