हमसे जुड़े

Follow us

12.3 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी उपचुनावों में...

    उपचुनावों में मिली जीत पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई

    Kairana News
    Kairana News : उपचुनावों में मिली जीत पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने देश के सात राज्यों में हुए उपचुनावों में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने पर खुशी का इजहार किया। कांग्रेसियों ने पार्टी के शामली जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान के नेतृत्व में कस्बे की तीतरवाडा चुंगी पर लोगो को मिठाई बांटकर इंडिया गठबंधन की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। अखलाक प्रधान ने कहा कि उपचुनावों में 13 में से 10 सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जीत मिलना लोगो के प्यार को दर्शाता है। Kairana News

    यह नफरत पर मोहब्बत की जीत है। जनता जनार्दन ने नफरत करने वालों के मुंह पर वोट के रूप में करारा तमाचा मारा है। जिला महासचिव शमशीर खान ने कहा की कांग्रेस के सिपाही सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने वाले है। हम नफरत को मोहब्बत से जीतने का काम करते है। जनता ने फिर एक बार से साबित कर दिया कि वह नफरत करने वालों के नही, बल्कि प्यार बांटने वालों के साथ है। इस दौरान जावेद अहमद, आसिफ एडवोकेट, इब्राहिम सिद्दीकी, सोमपाल, शाकिर, जबरुद्दीन, मुबारिक, अभिषेक, अरुण, विवेक आदि मौजूद रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– भूरा गांव में विद्युत टीम पर दस दिन में दूसरी बार हमला

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here