हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Sirsa Weather...

    Sirsa Weather Update : बारिश पहले बेदम, फिर देखते ही देखते शहर हुआ जलमग्न!

    Sirsa Weather Update

    Sirsa Weather Update : सरसा (सच कहूँ)। आज मंगलवार को सरसा में अचानक बारिश शुरू हो गई लेकिन इस बारिश की शुरूआत पहले तो कहीं-कहीं हुई लेकिन देखते ही देखते पूरे शहर में बारिश ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया और कई स्थानों पर बारिश के पानी से गलियां और सड़कें लबालब भर गई।

    Weather Update

    लोग जहां थे वहीं थम गए | Sirsa Weather Update

    मिली जानकारी के अनुसार सरसा के बेगू रोड पर पहले बारिश की शुरूआत हुई लेकिन धीरे-धीरे पता लगा कि सारे शहर में ही बारिश का बोलबाला था। मंगलवार को अचानक हुई बारिश ने देखते ही देखते शहर को लबालब कर दिया और लोग जहां थे वहीं थम गए। क्योंकि बारिश इतनी तेजी से आई कि जो जहां था वहीं फंस गया। इसी वजह से लोग जो नाइट ड्यूटी पर जाने वाले थे, इस बारिश की वजह से देरी से पहुंचे। बहुत से लोगों ने तो अचानक आई बारिश से बचने के लिए दुकानों की शरण ली और कई गर्मी से राहत पाने के लिए भरी बरसात में ही भीगते नजर आए। आज हुई बरसात से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। Sirsa Weather Update

    IHF Trophy Handball Championship : बांग्लादेश को शिकस्त देने में छाया सरसा के इस छोटे से गांव का ऋषभ…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here