हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नवीन जिंदल फा...

    नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से लगेगा विशाल हेल्थ चेकअप मेला

    Kurukshetra News
    Pehowa News : नवीन जिंदल फाउंडेशन एक विशाल स्वास्थ्य जांच मेले का आयोजन करेगा

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। Pehowa News: भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा ने कहा कि कल कुरुक्षेत्र लोकसभा से लोकप्रिय सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों से नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से एक विशाल हेल्थ चेकअप मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा से स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम वहां पर पहुंचेगी। हेल्थ मेले का आयोजन महंत प्रभात पुरी स्कूल झांसा रोड थानेश्वर में रविवार को सुबह 9:30 बजे किया जाएगा गीता शर्मा ने पिहोवा हल्का के लोगों से भी अपील की है कि वह इस हेल्थ मेले में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और अपना हेल्थ चेकअप करवाकर अपना इलाज करवायें। Kurukshetra News

    सभी मरीजों का नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से मुफ्त यह चेकअप होगा और वहां पर सभी को मुफ्त में ही दवाइयां दी जाएगी और उनका इलाज किया जाएगा। गीता शर्मा ने सांसद नवीन जिंदल से अपील की है कि वह इस तरह के हेल्थ मिले हर विधानसभा में लगे ताकि लोगों का इसका भरपूर फायदा मिले और वह अपना इलाज करवा सकें इसके लिए उन्होंने सांसद नवीन जिंदल का धन्यवाद किया। Kurukshetra News

    यह भी पढ़ें:– एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत किया गया पौधारोपण

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here