हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Rajasthan Panchayat Election : निगम और पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी आप

    Rajasthan News
    Rajasthan Panchayat Election : निगम और पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी आप

    Rajasthan Panchayat Election : जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान में अगले साल होने वाले निगम और पंचायत चुनाव (panchayat election in rajasthan 2024) की तैयारियों में आम आदमी पार्टी अभी से जुट गई हैं। जयपुर में पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई, जिसमें संगठन विस्तार और निगम चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया राजस्थान में आगामी सभी चुनाव आम आदमी पार्टी मजबूती से लड़ेगी। Rajasthan News

    प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की समीक्षा की गई है और सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी देकर पार्टी को मजबूत करेंगे। बैठक में निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेशभर के नेताओं ने मंथन किया और सभी की जिम्मेदारियां तय की गई। जल्द सभी जिलों के मुख्यालय पर कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति तैयार करेंगे और मजबूती से आगामी सभी चुनाव लडेंगे। Rajasthan News

    Rajasthan Roadways : हनुमानगढ़-गोलूवाला मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here