नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। रक्षा मंत्रालय ने सेना के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों के लिए उन्नत भूमि नेविगेशन प्रणाली तथा तटरक्षक बल के लिए 22 इंटरसेप्टर नौकाओं की खरीद को जरूरत के आधार पर मंजूरी दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को यहां हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में विभिन्न पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों पर विचार किया गया। परिषद ने सेना की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों (एएफवी) के लिए उन्नत भूमि नेविगेशन सिस्टम (एएलएनएस) की जरूरत के आधार पर खरीद को मंजूरी दे दी। भारतीय तटरक्षक बल की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए डीएसी ने प्रादेशिक जल में त्वरित अवरोधन और उथले पानी के संचालन में सक्षम नवीनतम अत्याधुनिक प्रणाली वाली 22 इंटरसेप्टर नौकाओं की खरीद के लिए मंजूरी प्रदान की। इन नौकाओं का उपयोग तटीय निगरानी और गश्त तथा खोज और बचाव कार्यों के लिए किया जाएगा, जिसमें चिकित्सा निकासी भी शामिल है।
ताजा खबर
Iran War Impact: ईरान युद्ध और घरेलू आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा
Iran War Impact: मुंबई (ए...
फाइनल में उलटफेर, एकल में वंश बिष्ट और युगल में नंदल-मयंक बने चैंपियन
लखनऊ (एजेंसी)। स्वरुप अग्...
अमेरिका ने ईरान में 11,000 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमला किये: सेंटकॉम
वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिक...
रूसी वायु रक्षा बलों ने रात भर में 200 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन नष्ट किए: रक्षा मंत्रालय
मॉस्को (एजेंसी)। रूसी रक्...
किसानों के माथे पर खिंची चिंता की लकीरें, 1 अप्रैल तक रह सकता है मौसम में बदलाव
चंडीगढ़/हिसारसच कहूँ/संदीप...
ईरान ने पाकिस्तानी ध्वज वाले 20 और जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की मंजूरी दी
नई दिल्ली। पाकिस्तान के उ...
विराट का नाबाद अर्धशतक, आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया
बेंगलुरु। विराट कोहली (ना...
स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार: बठिंडा में खुले चार नए आयुष्मान आरोग्य केंद्र
42 प्रकार के लैब टेस्ट और...
Petrol-Diesel Shortage: ईरान-अमेरिका/इजरायल युद्ध के बीच पंजाब ने पेट्रोल-डीजल आपूर्ति बढ़ाने की मांग की
पंजाब में 12 दिनों का पेट...















