हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More

    Rajasthan Budget 2024 : बजट सौगातों के लिए पचपदरा की जनता ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

    Rajasthan News
    Rajasthan Budget 2024 : बजट सौगातों के लिए पचपदरा की जनता ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

    Rajasthan Budget 2024 : जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बुनियादी ढांचा एक विकसित राज्य की आधारशिला होता है। राज्य सरकार द्वारा इस आधारशिला को मजबूती देने के लिए बजट में स्वास्थ्य-शिक्षा के साथ सड़कों एवं बुनियादी ढ़ांचे के विकास पर भी जोर दिया गया है। उन्होेंने कहा कि बजट में 5 साल के रोडमैप के साथ विकसित राजस्थान-2047 की संकल्प सिद्धि को पूरा करने की कटिबद्धता दिखाई गई है। Rajasthan News

    शर्मा बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर बजट सौगातों के लिए पचपदरा विधानसभा क्षेत्र से आए निवासियों की आभार सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम बजट में लोक लुभावनी घोषणाएं कीं तथा उन घोषणाओं को धरातल पर नहीं उतारा गया, जबकि हमने सरकार गठन के बाद पहले ही बजट में महिला, युवा, किसान, गरीब सहित सभी वर्गों के सशक्तीकरण के लिए पर्याप्त प्रावधान किए हैं जो हमारी सरकार के विजन को दर्शाता है।

    जनप्रतिनिधि आमजन से लगातार संपर्क एवं संवाद रखें | Rajasthan News

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि आमजन की समस्याओं से वाकिफ होने के लिए लगातार आमजन से संपर्क एवं सवांद करें। उन्होंने कहा कि मंत्री सप्ताह में तीन दिन जयपुर में रहकर जनता की समस्याओं की सुनवाई करें तथा एक दिन विधायकों की सुनवाई के लिए रखें। उन्होंने कहा कि विधायक प्रत्येक 15 दिनों में तथा मंत्री प्रत्येक 7 दिनों में केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा करें।

    विकसित राजस्थान की शुरुआत गांव के विकास से

    शर्मा ने कहा कि विकसित राजस्थान के विकास की शुरुआत गांव की समृद्वि से होगी। गांवों में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली सहित आधारभूत सुविधाओं सहित आधुनिक तकनीकयुक्त नवाचार किए जा रहे हैं। जिससे गांव का निवासी शहर की तरफ पलायन नहीं करे। श्री शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद कुछ राजनीतिक दलों द्वारा झूठे वादे किए गए तथा तुष्टिकरण की राजनीति एवं भ्रष्टाचार कर आमजन को गुमराह किया गया लेकिन पिछले 10 वर्षों से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश में गरीब कल्याण, सीमा सुरक्षा तथा आर्थिक सशक्तीकरण के विभिन्न निर्णय लिए गए हैं, जिससे विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ा है।

    पचपदरा को दी गई अनेक सौगातें | Rajasthan News

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पचपदरा के विकास के लिए बिजली, रिफाइनरी, चिकित्सा और कृषि प्रसंस्करण के क्षेत्र में अनेक घोषणाएं की हैं। पचपदरा एवं बोरावास में 132 केवी जीएसएस का निर्माण किया जायेगा, जिससे इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही, पचपदरा रिफाइनरी से निकलने वाले डाउनस्ट्रीम उत्पादों पर आधारित उद्योगों के लिए बालोतरा में राजस्थान पेट्रो जोन (आरपीजेड) की स्थापना होेगी। यह कदम क्षेत्र की आर्थिक तरक्की में अहम साबित होगा। उन्होंने कहा कि रणछोड़राय खेड़ तीर्थ में विभिन्न विकास कार्य करवाएंगे। अनूपगढ़, खेतड़ी, भिवाड़ी, बालोतरा, नाथद्वारा, रतनगढ़ व शाहपुरा (जयपुर) सहित 30 आईटीआई में आधारभूत सुविधाएं तथा बालोतरा जिला अस्पताल के भवन निर्माण के कार्य किए जायेंगे।

    इस दौरान विधायक अरूण चौधरी तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने पचपदरा क्षेत्र को बजट में दी गई सौगातों के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री का साफा पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के निवासी उपस्थित रहे। Rajasthan News

    Sirsa Weather Update : सरसा में तेज हवाओं से मौसम हुआ खुशगवार, इस दिन हो सकती है तेज बारिश!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here