हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More

    Toll Plaza: पुलिस की निगरानी में लाडोवाल टोल प्लाजा फिर शुरू

    Ludhiana News
    Ludhiana News: पुलिस की निगरानी में लाडोवाल टोल प्लाजा फिर शुरू

    अगले तीन दिन में करेंगे हाईकोर्ट में याचिका दायर: किसान | Ludhiana News

    लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर गहल)। Ladowal Toll Plaza: पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा फिर से शुरू हो गया है। टोल प्लाजा की सुरक्षा में 250 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात हैं। किसान आज एक बार फिर टोल प्लाजा को फ्री करवाने के लिए एकत्रित होने वाले थे, लेकिन जिला पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह जैसे ही टोल प्लाजा के पास पहुंचे। अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अब तक करीब 10 किसानों को हिरासत में लिया था। Ludhiana News

    किसानों ने पुलिस लाइन्स स्थित ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर जसकिरनजीत सिंह तेजा के साथ बैठक की। पुलिस ने दिलबाग सिंह व अन्य किसानों को छोड़ दिया है। प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि अगले 3 दिन बाद हाईकोर्ट में रिट दायर की जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और केन्द्रीय परिवन मंत्री नितिन गडकरी से भी बैठक की जाएगी। दिलबाग ने कहा कि संघर्ष अब कानूनी तरीके से लड़ा जाएगा। उधर, एडीसीपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि टोल प्लाजा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। कानून व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया जाएगा। जो भी टोल प्लाजा पर हालात बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– हल्के की समस्याओं को हल करवाना प्रथमिकता : मनोज जांदू

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here