नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस ने अन्य पिछड़ा वर्ग- ओबीसी को प्रभावित करने वाले मुद्दे को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव देते हुए कहा है कि यह महत्वपूर्ण मुद्दा है और इस पर अविलंब चर्चा की जानी चाहिए। स्थगन प्रस्ताव लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मणिक्कम टैगोर ने दिया है। उन्होंने कहा है कि वह पिछड़ी जाति के युवाओं को नौकरियों में अवसर को लेकर एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव दे रहे हैं और सदन के सारे कार्यों को रोक कर इस मुद्दे पर सदन में चर्चा की जानी चाहिए। टैगोर ने कहा ‘ओबीसी समुदाय को प्रभावित करने वाले एक गंभीर मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करने के लिए’ यह स्थगन प्रस्ताव लोकसभा में पेश कर रहा हूँ। उन्होंने स्थगन प्रस्ताव के जरिए मांग की है कि वर्तमान सामाजिक एवं आर्थिक स्थितियों को देखते हुए पिछड़े वर्ग के लोगों की आय के लिए तय मानकों में संशोधन किया जाना चाहिए।
ताजा खबर
Cricket News: ”वैभव सूर्यवंशी की ललकार, बना दूंगा रन 2-3 हजार” वीडियो वायरल
IPL 2026: नई दिल्ली। इंडि...
व्यापक औद्योगिक निवेश ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और शासन में हुए सुधारों पर मुहर लगाई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमं...
Kaithal News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में तेज पटेल व तविशा ने स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया
तविशा ने स्वर्ण पदक जीतकर...
शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज में भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुआ गहन मंथन
200 प्रतिभागियों ने 50 ...
प्रताप नगर से ताजेवाला-लाल ढांग की सड़क पर लगातार दुर्घटनाओं का खतरा
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजें...
600 यूनिट मुफ्त बिजली: बड़ी संख्या में लोग बिजली बिल भरना ही भूले
कई परिवारों को आ रहे जीरो...















