हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कांग्रेस ने द...

    कांग्रेस ने दिया रोजगार भाजपा ने दिया भ्रष्टाचार: हरमनदीप सिंह विर्क

    Kurukshetra
    Pehowa News: कांग्रेस ने दिया रोजगार भाजपा ने दिया भ्रष्टाचार: हरमनदीप सिंह विर्क

    हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत रूआ गांव में जनसभा को किया संबोधित

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। Pehowa News: कांग्रेस द्वारा प्रदेशव्यापी आंदोलन हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरमनदीप सिंह विर्क ने पिहोवा हलके के गांव रूआ में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में हरमनदीप सिंह विर्क ने कहा कांग्रेस सरकार ने अपने समय में युवाओं को रोजगार देने का काम किया था और भाजपा ने जनता को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के बीते 10 वर्षों के दौरान पिहोवा हल्के के युवाओं को 10% भी नौकरियां नहीं मिली। यह सरकार विधानसभा चुनाव में वोट हासिल करने के लिए केवल ठेका आधारित नौकरियां देकर वाह- वाही लूटने का काम कर रही है। Kurukshetra

    युवाओं का आह्वान करते हुए हरमनदीप सिंह विर्क ने कहा कि युवाओं को याद होगा 10 वर्ष पहले कांग्रेस की सरकार के समय पिहोवा हल्के में रिकॉर्ड नौकरियां लगवाई गई थी। उस समय पुलिस विभाग, रोडवेज विभाग, व हरियाणा विधानसभा चंडीगढ़ में पिहोवा हलके के युवाओं को सबसे ज्यादा नौकरियां मिली थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में नौकरी लगे युवा सबसे ज्यादा संख्या में विधानसभा में बैठे हुए हैं। हरमनदीप सिंह विर्क ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि 15 से 20 हजार की ठेके की नौकरी देकर भाजपा के लोग रोजगार देने की बात कह रहे हैं। भाजपा को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पिहोवा हलके के लोग समझ चुके हैं कि उनके बच्चों का भविष्य कांग्रेस की सरकार में ही संवर सकता है। Kurukshetra

    इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में पिहोवा की जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी और जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी। हरमनदीप सिंह विर्क ने कहा कि पार्टी आलाकमान के आदेशों से और जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने पर पहले से भी अधिक संख्या में युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरियां दिलवाने का काम करेंगे क्योंकि एक नौकरी पूरे परिवार की दशा बदल सकती है। उन्होंने कहा कि पिहोवा हलके के लोगों की ज्यादा मांगे नहीं होती। यहां के लोग अधिकतर समस्याओं को हल करने में सक्षम होते हैं। यहां की जनता पढ़े लिखे युवाओं को योग्यता अनुसार सरकारी नौकरियों में भागीदारी चाहती है। हरमनदीप सिंह विर्क ने कहा कि रूआ गांव में आज वादा करके जाते हैं कि पिहोवा से विधायक चुने जाने के बाद हलके के लोगों की उम्मीद पर खरा उतरेंगे। Kurukshetra

    यह भी पढ़ें:– डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा प्रदत्त मताधिकार का सही प्रयोग करेगी जनता: प्रो. रणधीर सिंह

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here