हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home सरसा रोड़ी ब्लॉक क...

    रोड़ी ब्लॉक के बड़ागुढ़ा क्षेत्र के गांव अलीकां में पौधरोपण!

    Sirsa News
    रोड़ी ब्लॉक के बड़ागुढ़ा क्षेत्र के गांव अलीकां में पौधरोपण!

    Tree Plantation : रोड़ी (सच कहूँ न्यूज)। बड़ागुढ़ा क्षेत्र के गांव अलीकां में रोड़ी ब्लॉक के अंतर्गत डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने पूज्य गुरूजी संत डा. राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह (अवतरण दिवस 15 अगस्त) की खुशी में आमजन को पौधे वितरित किए और स्वयं भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधारोपण अभियान दौरान शाह सतनाम सिंह जी ग्रीन एस. वेलफेयर विंग के सेवादारों ने फलदार और छायादार पौधे लोगों को बांटे और उन्हें लगाने के साथ देखभाल करने का भी आग्रह किया। जिस पर ग्राम पंचायत सरपंच अमित तनेजा ने भी स्वयं पौधारोपण कर समूह साधसंगत के इस कार्य की सराहना की। Sirsa News

    सेवक प्रेमी मोहित इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरूजी के अवतार माह की खुशी में हर साल बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया जाता है। देश-दुनिया में फैले डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पौधे लगाते हैं व उनकी संभाल करते हैं। इसी कड़ी में गांव अलीकां की संगत ने मिलजुलकर यहां पौधे वितरित किये व स्वयं भी पौधारोपण कर पेड़ बनने तक उचित देखभाल करने का संकल्प लिया।

    सेवादारों ने बताया कि इस बार पौधे वितरण का भी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आमजन पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित हो सके। आमतौर पर लोगों के पास समय का अभाव होता है, इसलिए वे पेड़ खरीदकर नहीं लगा पाते। डेरा के सेवादारों ने हर किसी को पर्यावरण की सुरक्षा में भागीदार बनाने के लिए इस पौधा वितरण अभियान को चलाकर उन्हें जागरुक किया गया। Sirsa News

     

     

     

    S Jaishankar : विदेश मंत्री के डरावने ब्यान! कहा- युद्ध के मुहाने पर खड़ी दुनिया!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here