हमसे जुड़े

Follow us

15.2 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home देश गुजवि में विभ...

    गुजवि में विभिन्न गैर शिक्षक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी

    Hisar
    Hisar: गुजवि में विभिन्न गैर शिक्षक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी

    हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पहले से चल रही विभिन्न गैर शिक्षक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा व प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 21 अगस्त से 10 सितम्बर 2024 तक होगा। इस सम्बंध में विश्वविद्यालय ने शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि विज्ञप्ति संख्या 30/2024 के अंतर्गत विज्ञापित एकाउंटेंट, 31/2024 के अंतर्गत विज्ञापित लाइब्रेरी असिस्टेंट व 34/2024 के अंतर्गत विज्ञापित लैब अटेंडेंट के पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त को तथा 32/2024 व 37/2024 के अंतर्गत विज्ञापित होस्टल केयर टेकर के पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 29 अगस्त को होगा।

    उन्होंने बताया कि विज्ञप्ति संख्या 35/2024 के अंतर्गत विज्ञापित चौकीदार के पदों के लिए शारीरिक परीक्षा का आयोजन 4 से 6 सितम्बर तथा 02/2023 व 20/2023 के अंतर्गत विज्ञापित ग्राऊंडस मैन के पदों के लिए शारीरिक परीक्षा का आयोजन 9 व 10 सितम्बर को होगा। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि इसके अतिरिक्त विज्ञप्ति संख्या 02/2022, 02/2023 तथा 20/2023 के अंतर्गत विज्ञापित लैब अटेंडेंट की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यार्थियों का प्रेक्टिकल टेस्ट 21 अगस्त से 23 अगस्त को होगा। उपरोक्त सभी परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.gjust.ac.in से परीक्षा से दो दिन पहले डाउनलोड किए जा सकते हैं। इन परीक्षाओं की विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सम्पर्क कर सकते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here