हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Weather Updat...

    Weather Updates: अगर कहीं बाहर जाने का है प्लान तो मौसम विभाग का ये अलर्ट जरूर पढ़ लें…..

    Weather Updates
    Weather Updates: अगर कहीं बाहर जाने का है प्लान तो मौसम विभाग का ये अलर्ट जरूर पढ़ लें.....

    Imd Alert: मौसम डेस्क,संदीप सिंहमार। जून व जुलाई में बेशक मॉनसून ने उत्तरी भारत के लोगों को निराश किया हो पर अब अगस्त में औसतन रूप से ज्यादा बारिश हो रही है। भारत मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 दिनों में भी हरियाणा, पंजाब,राजस्थान व दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बरसात होगी। इसी प्रकार उत्तरप्रदेश में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में दो दिन और मौसम परिवर्तनशील रहेगा। क्षेत्र में चल रही मानसूनी हवाओं के कारण बुधवार को भी हरियाणा के 7 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। इनमें चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत जिले शामिल हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने इन जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना जताई है। Weather Updates

    Income tax: सभी करदाताओं के लिए आई ये अहम खबर, जल्द पढ़ें-

    मानसूनी हवाएं सक्रिय होने पर उत्तर और दक्षिण हरियाणा के जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी हरियाणा के जिलों में भी छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इसी प्रकार पंजाब,राजस्थान व दिल्ली एनसीआर में मौसम बना रहेगा। हरियाणा में मानसूनी हवाएं सक्रिय होने के साथ ही हिसार समेत प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को बारिश हुई। इसके साथ ही 22 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। वहीं, प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण अगस्त में लगभग हरियाणा में बारिश हो चुकी है। प्रदेश के पांच जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तनशील रह सकता है।प्रदेश के जिलों में हुई बारिश से फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। धान की फसलों को पानी की जरूरत है। अगस्त में सामान्य से अधिक बारिश होने से किसानों की पानी की जरूरत पूरी हो रही है।

    अगस्त में औसतन रूप से हुई अधिक बारिश | Weather Updates

    भारत मौसम विभाग के अनुसार अगस्त महीने में ही हरियाणा राज्य में 33% अधिक बारिश हुई है। इसमें यमुनानगर, पंचकूला, पलवल, कैथल, फरीदाबाद में सामान्य से कम बारिश हुई। जबकि, अगस्त के 20 दिनों में राज्य में 101.8 मिमी सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 135.6 मिमी बारिश हुई है। अगस्त के शेष दिनों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। जिससे धान की फसलों को फायदा मिलेगा तो निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है।

    इस वजह से अनुकूल बना मौसम | Weather Updates

    निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर बना कम दबाव वाला क्षेत्र बांग्लादेश के मध्य भागों में स्थानांतरित हो गया है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके पश्चिम बंगाल में पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। समुद्र तल से मानसून की द्रोणिका अब श्रीगंगानगर, हिसार,दिल्ली,बरेली,लखनऊ,वाराणसी, डाल्टनगंज,रांची,बांकुरा, बांग्लादेश के मध्य भागों पर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होकर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जाती है। दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर औसत स्तर से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान और उससे जुड़े क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।रायलसीमा पर एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। रायलसीमा पर चक्रवाती परिसंचरण से तमिलनाडु के कोमोरिन क्षेत्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है। झारखंड पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

    ऐसी रही मौसमी हलचल

    पिछले 24 घंटों के दौरान,दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और मराठवाड़ा में मध्यम से भारी बारिश हुई।झारखंड, हरियाणा के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थान के ऊपर भारी बारिश हुई। बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, जम्मू कश्मीर, उत्तरी पंजाब, मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में छिटपुट हल्की बारिश दर्ज की गई।केरल, कोंकण और गोवा, दक्षिण गुजरात और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई।

    अब इस रहेगा मौसम

    अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, असम और मेघालय में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। विदर्भ, गंगीय पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थान के ऊपर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दक्षिण गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। लद्दाख, पश्चिमी राजस्थान और सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की बारिश हो सकती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here