हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home कैथल कलायत में जन ...

    कलायत में जन आशीर्वाद रैली के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    Kaithal News
    Kaithal News: मुख्यमंत्री नायब सैनी जनसभा को संबोधित करते हुए

    हिसाब मांगने वाले मेरे 70 दिनों का हिसाब भी नहीं सुन पाएगे | Kaithal News

    • हुड्डा पिता-पुत्र बोल रहे पंजाबी हमारी संस्क़ृति से मेल नहीं खाते : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • कांग्रेस ने बना रखा है भर्ती रोको गैंग, भूपेंद्र हुड्डा को भुगतना पड़ेगा खामियाजा | Kaithal News

    कैथल/कलायत (सच कहूॅं/अशोक राणा)। Kalayat News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कलायत विधानसभा में म्हारा हरियाणा-नॉन-स्टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली के दौरान कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया। नायब सैनी ने कहा कि हुड्डा हमारा हिसाब मांगते घूम रहे हैं, लेकिन हुड्डा के 10 साल के कार्यकाल के एक-एक मिनट का हिसाब मेरे पास है। किस तरह दलितों के घरों को जलाया गया, किस तरह युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की गई। पंजाबियों पर अत्याचार किए गए। नायब सैनी ने कहा कि हुड्डा राज में भोले-भाले किसानों की जमीनों को कोडियों के भाव हड़प लिया जाता था और उल्टा किसानों पर ही केस दर्ज करवाकर दामाद को खुश करने में लगे रहते थे। ऐसा आदमी हमारा हिसाब मांग रहे हैं, जिनका खुद का हिसाब ही बिगड़ा पड़ा है। Kaithal News

    नायब सैनी ने कहा कि मैं पंजाबी समाज को नमन करता हूं, जिस पंजाबी समाज ने अपने खून से इस देश को सींचा है, उन पर कांग्रेस राज में कितने अत्याचार किए गए। अत्याचार सहकर भी वे देश को आगे बढ़ाने में लगे रहे, लेकिन आज कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके पुत्र उसी पंजाबी समाज के बारे में कहते हैं कि ये हमारी संस्कृति से मेल नहीं खाते, हुड्डा ने पंजाबियों को बाहरी बताकर उनका अपमान किया है। पंजाबी समाज उन्हें माफ नहीं करेगा।

    मुख्यमंत्री नायब सैनी यहीं नहीं रुके और कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा जनता को बरगला रहे हैं और अनाप-शनाप झूठ बोल रहे हैं। हुड्डा भाजपा के 10 साल का हिसाब मांग रहे हैं, मैं कहना चाहूंगा कि मेरे 70 दिनों हिसाब भी इनसे सुना नहीं जाएगा। हमने जिस तरह मिशन मोड़ में काम करके युवाओं को नौकरी, किसानों के खाते में रुपये, सोलर पैनल,100-100 गज के प्लॉट दिए हैं, उस तरह का काम हुड्डा ने अपने 10 साल के कार्यकाल में नहीं किया। Kaithal News

    रैली में सांसद नवीन जिंदल, विधायक कमलेश ढांडा, जिला प्रभारी अमरपाल राणा, सुरेश संधू, रामपाल राणा, कुलविंदर राणा, कपिल दिक्षित, डॉ. मदन माथुर, संजय राणा, बबीता रानी, जयदीप राणा, अमरजीत सिंह, सुमन राणा, विनोद निर्मल, रोहित शर्मा, महिपाल चौशाला, महिपाल राणा, संजीव राणा, पूर्व विधायक तेजवीर, सुभाष, लीला राम गुर्जर, बंता राम आदि मौजूद रहे।

    कांग्रेस का भर्ती रोको गैंग प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करता, भूपेंद्र हुड्डा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा | Kaithal News

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने एक भर्ती रोको गैंग बना रखा है, कल ही कांग्रेस चुनाव आयोग और हाईकोर्ट के पास गए, जिसके बाद चुनाव आयोग ने भर्ती पर रोक लगा दी। ये इतना बड़ा पाप कांग्रेस के भर्ती रोको गैंग ने किया किया है। हमने एचकेआरएन के 1 लाख 20 हजार युवाओं की नौकरी एक कलम से सुरक्षित कर दी। टीजीटी की भर्ती भी की, दूसरी नौकरियां भी दी। हम भर्ती करते हैं भर्ती रोको गैंग हाईकोर्ट पहुंच जाता है। हाल में युवाओं की भर्ती होनी थी, लेकिन यही भर्ती रोको गैंग चुनाव आयोग के पास पहुंच गया। चुनाव आयोग को भर्ती पर रोक लगानी पड़ी।

    कांग्रेस किसानों को 2-2 रुपये के चेक देती थी | Kaithal News

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जब किसानों की फसल खराब हो जाती थी तो किसानों को 2-2 रुपये का चेक देकर उनका मजाक बनाया जाता था। कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में कुल 1100 करोड़ मुआवजे के रूप में दिए गए, लेकिन भाजपा ने अपने 10 साल के कार्यकाल में साढ़े 13 हजार करोड़ रुपये किसानों को मुआवजे के दिए। अब भी जब बरसात नहीं होने के कारण किसानों का खर्च ज्याद हुआ तो हर किसान के खाते में 2-2 हजार रुपये भाजपा ने डाले और 525 करोड़ की पहली किश्त किसानों के बैंक में भी पहुंच गई।

    मुख्यमंत्री का शायराना अंदाज

    मुख्यमंत्री ने शायराना अंदाज में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा- दिल में कसक है, चेहरे पर नकाब लिए फिरते है। जिनके खुद के खाते खराब है, वो मेरा हिसाब लिए फिरते हैं। सत्ता में से जाने से पहले हुड्डा ने ऐलान किया था कि 1000 रुपये पेंशन देगें, इसको भी भाजपा सरकार ने देने का काम किया था। देश में हरियाणा के बुजुर्गों को सबसे ज्यादा सम्मान भत्ता देने काम भाजपा सरकार ने ही किया है। Kaithal News

    हर रोज लिए बड़ फैसले

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब मुझे 12 मार्च से जिम्मेदारी मिली थी और 16 मार्च को आचार संहिता लग गई थी और 6 जून तक आचार संहिता रही। इसके बाद भाजपा सरकार ने 7 जून को प्रदेश के 84 लाख लोगों के लिए एक हजार किलोमीटर फ्री बस यात्रा हैप्पी कार्ड जारी किए। 8 जून को 50 हजार युवाओं को नौकरी पर रखा जाएगा। 9 जून को 118 करोड़ रुपये से अनुसूचित जाति और पिछड़े समाज की धर्मशालाओं का नवीनीकरण करने का काम किया।

    भूपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश के लोगों को जो लॉलीपोप देने का काम किया था, लोगों को प्लॉट देने के नाम पर वोट लेने का काम किया था। लेकिन भाजपा सरकार ने 10 जून को निर्णय किया कि लोगों को वो प्लॉट दिए जाएं। फसलों के लिए 49 हजार किसानों के खाते में 133 करोड़ रुपए पहुंचाने का काम किया है। इसी तरह हर रोज कोई न कोई बड़ा फसला लिया गया। Kaithal News

    कलायत में खूब विकास करवाया

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंबाला से हिसार वाया कैथल राष्ट्रीय राजमार्ग 152 का निर्माण करवाया गया। कैथल से ही राजस्थान के बॉर्डर राष्ट्रीय राजमार्ग, कपिलमुनि की धरती पर तीन महिला कॉलेज, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कलायत में सामुदायिक केंद्र का निर्माण 5 करोड़ से ज्यादा रुपयों से कराया। इसके अलावा जल घर का निर्माण, राजौंद में राजकीय कन्या विद्यालय महाविद्यालय खोला, राजौंद में ही एक महिला कॉलेज को सरकारी कॉलेज का दर्जा दिया गया, सौंगल में इनडोर स्टेडियम, 14 करोड़ रुपये की लागत से खाली डिस्ट्रीब्यूटर को पक्का किया।

    यह भी पढ़ें:– बांग्लादेश में बाढ़ पर मीडिया की रिपोर्ट तथ्यात्मक रूप से गलत: भारत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here