हमसे जुड़े

Follow us

33.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home खेल Hardik Pandya...

    Hardik Pandya’s Divorce Secret: हार्दिक पांड्या के तलाक के रहस्य से पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने उठाया पर्दा : रिपोर्ट

    Hardik Pandya Divorce

    Hardik Pandya’s Divorce Secret: नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक हार्दिक पांड्या ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत देश को टूर्नामेंट जीताने में बड़ी मदद की थी। वहीं उनकी निजी ज़िंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए। Hardik Pandya Divorce

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टी20 विश्व कप 2024 से कुछ दिन पहले, ऐसी रिपोर्टे सामने आईं कि पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) उनसे अलग होना चाहती हैं। जुलाई में क्रिकेट टीम के भारत लौटने के बाद इसकी पुष्टि हुई और पांड्या ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से अपने अलगाव की घोषणा की, लेकिन इसके पीछे वजह क्या रही इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया।

    एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में अलगाव के पीछे का कारण बताया गया कि नताशा हार्दिक के व्यक्तित्व के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रही थीं। नताशा ने हार्दिक के ‘बहुत ज्यादा खुद को लेकर चलने वाले’ व्यक्तित्व के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश की, लेकिन वह इससे ऊब गईं। ‘‘वह उसके साथ दिखावटी तौर पर रहता था, लेकिन बहुत ज्यादा खुद में मस्त रहता था। नताशा के लिए उसे बर्दाश्त कर पाना मुश्किल हो रहा था। Hardik Pandya Divorce

    उसे एहसास हुआ कि उनके व्यक्तित्व में बहुत बड़ा अंतर है | Hardik Pandya Divorce

    इस दौरान उसे एहसास हुआ कि उनके व्यक्तित्व में बहुत बड़ा अंतर है। हार्दिक ने उसे अपने जैसा माहौल में ढालने की कोशिश की, लेकिन इससे वह असहज महसूस करने लगी। उसे ऐसा लगने लगा कि यह कभी न खत्म होने वाली प्रक्रिया है, इसलिए कुछ समय बाद ही वह इससे थकने लग गई। ऐसे माहौल में नताशा तालमेल नहीं बिठा पा रही थी, इसलिए उसने अपने कदम पीछे हटाने का फैसला किया।’’

    रिपोर्ट में बताए गए सूत्रों के अनुसार ‘‘उसने इस पर काफी विचार किया, लेकिन अपने फैसले को बदलने में सफल नहीं सकी। नताशा का यह बहुत दर्दनाक फैसला था, लेकिन यह एक दिन/एक हफ़्ते में नहीं आया। यह एक बहुत ही धीमी प्रक्रिया रही लेकिन यह प्रक्रिया धीरे-धीरे बढ़ने वाला घाव बन रहा था, जो उसे लगातार चोट पहुँचाता रहा।’’ नताशा और हार्दिक के अलग होने की घोषणा के बाद, उनका बेटा सर्बिया में अपनी माँ के गृहनगर रहने लगा था। कई रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया गया कि नताशा इन दिनों गायिका जैस्मीन वालिया को डेट कर रही हैं। Hardik Pandya Divorce

    Viral Video: जब हजारों व्हेल्स ने अटलांटिक महासागर में व्यक्ति को घेर लिया! देखें खतरनाक वीडियो

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here