हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब फर्जी अधिकारी...

    फर्जी अधिकारी बन फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश

    Muktsar News
    Muktsar News: फर्जी अधिकारी बन फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश

    पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी है नशा तस्कर | Muktsar News

    श्रीमुक्तसर साहिब (सच कहूँ न्यूज)। Sri Muktsar Sahib News: श्री मुक्तसर साहिब की पुलिस ने सीआईए स्टाफ अधिकारी बनकर फिरौती मांगने वाले 5 व्यक्तियों के गिरोह का पदार्फाश किया है। पकड़ा गया मुख्य आरोपी मास्टर माइंड है और जो नशा बेचने का काम करता था। Muktsar News

    एसएसपी तुुषार गुप्ता ने बताया कि हरकृष्ण सिंह उर्फ गगू निवासी गांव सोथा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था उसे एक व्यक्ति का फोन आया और कहा कि वह सीआईए स्टाफ का अधिकारी बोल रहा है। जिसके बाद आरोपी हरकृष्ण को धमकियां देने लगा कि मैं तेरे पर एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज करवा दूंगा, उसके फोन कॉल में मारपीट की आवाजें आ रही थी। Muktsar News

    एसएसपी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा तकनीकी टीम की सहायता से फोन करने वाले आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ बिल्ला निवासी गोनियाना रोड मुक्तसर, गुजनप्रीत सिंह उर्फ गिफ्टी निवासी जोधू कॉलोनी मुक्तसर को काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया और पूछताछ की।

    पुलिस जांच के दौरान सुखविंदर सिंह उर्फ बिल्ला के साथी और फोन कॉल पर नकली मारपीट की आवाजें निकालने वाले गगनदीप सिंह उर्फ गगी निवासी गांव भूंदड़, विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की निवासी गांव भुंगदड़ तथा हरमहकदीप सिंह निवासी गांव दूहेवाला को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा जिनसे और भी खुलासे होने की संभावना है। Muktsar News

    यह भी पढ़ें:– अवैध माइनिंग की साइट पर पुलिस की छापेमारी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here