हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब 10 किलो अफीम ...

    10 किलो अफीम सहित आरोपी काबू

    Jalandhar News
    Jalandhar News: 10 किलो अफीम सहित आरोपी काबू

    अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ | Jalandhar News

    • दिल्ली और हरियाणा नंबर की 3 कार भी बरामद | Jalandhar News

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा एक अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने करीब 10 किलो अफीम के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने एक दिल्ली और हरियाणा नंबर की 2 कार भी बरामद की है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पहले एक आरोपी को 2 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसकी पूछताछ हुई तो उसका दूसरा साथी 7 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Jalandhar News

    एडीसीपी तेजवीर सिंह हुंदल ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम को सूचना मिली थी कि दकोहा गेट के पास उक्त आरोपी आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर कार नंबर को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान पता चला कि उक्त गाड़ी कुख्यात तस्कर कैप्टन सिंह चला रहा था। जिसे तुरंत मौके से पकड़ा गया और चेकिंग शुरू की गई।

    जांच में साढ़े तीन किलो अफीम बरामद हुई। तब आरोपी ने माना कि वह अफीम झारखंड से लेकर आया था और जालंधर में लोगों को बेचता था। एडीसीपी तेजबीर सिंह हुंदल ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को एक अन्य आरोपी मान सिंह का पता चला। जो कप्तान सिंह के साथ ड्रग्स का कारोबार करता था। पुलिस ने मान सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 7 किलो अफीम और 4 लाख रुपए की ड्रग मनी और एक हुंडई आई-20 बरामद की। दोनों आरोपियों को जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। Jalandhar News

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: ड्राइवर को आई झपकी, नहर में जा गिरी गाड़ी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here