हमसे जुड़े

Follow us

15.2 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home देश यूक्रेन की या...

    यूक्रेन की यात्रा से लौटने के तीन दिन बाद पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की बात

    New Delhi
    New Delhi यूक्रेन की यात्रा से लौटने के तीन दिन बाद पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की बात

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन की यात्रा से लौटने के तीन दिन बाद मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से टेलीफोन पर बात की और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ हुई बातचीत पर चर्चा की। मोदी ने ‘एक्स’ पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, “आज राष्ट्रपति पुतिन से बात हुई। विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।” प्रधानमंत्री ने कहा, “रूस-यूक्रेन संघर्ष और यूक्रेन की हालिया यात्रा पर मेरी अंतर्दृष्टि पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।”

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here