हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पत्नी ने पीहर...

    पत्नी ने पीहर पक्ष के साथ मिलकर किया पति के साथ ऐसा काम! 6 पर FIR दर्ज

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा करने वाली पत्नी ने पीहर पक्ष के लोगों के साथ मिलकर पति को पीट दिया। अपने ससुराल से सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया। इस सम्बंध में पति ने पत्नी, सास-ससुर व साले सहित दो अन्य के खिलाफ सदर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार सुमित कुमार (30) पुत्र वेदप्रकाश अग्रवाल निवासी वार्ड सात, डबलीराठान ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसकी शादी ढाई वर्ष सोनू अग्रवाल के साथ पीलीबंगा में हुई थी। उसे उसके ससुराल पक्ष के लोग हमेशा तंग-परेशान करते व माता-पिता से अलग होने का दबाव बनाते। Hanumangarh News

    BSNL सिम कार्ड के लिए मारामारी! सप्लाई पूरी करने में अधिकारी नाकाम

    उसकी पत्नी आत्महत्या कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती। तब वह जनवरी 2024 में अपने माता-पिता से अलग होकर मकान के ऊपरी हिस्से में अपनी पत्नी सोनू के साथ रहने लग गया। उसे अलग कराने सोनू के मामा अमृतपाल व रमेश कुमार आए थे। अलग होने के बाद भी सोनू उससे रोज लड़ाई-झगड़ा रखती और आत्महत्या करने की धमकी देती रहती। उसकी पत्नी सोनू ने उसे कई बार जान से मारने की कोशिश भी की। इससे वह मानसिक तनाव में रहने लगा। 22 अगस्त को रात करीब 10 बजे सोनू के पिता भीमसैन, माता मीना रानी, भाई आशु व दो अज्ञात व्यक्ति कार नम्बर आरजे 02 सीई 6708 पर सवार होकर आए।

    घर में घुसकर उसके साथ थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। उसकी पत्नी ने नाखूनों से उसके हाथ, छाती पर खरोंच मारी। उसने शोर मचाया तो उसके माता-पिता व पड़ोसियों ने घर के बाहर से ललकारा। तब सभी ने मिलकर घर में रखी अलमारी का ताला खोलकर उसमें से सोने की पांच अंगूठी, सोने की एक चेन, शादी में दिए गए सोने के करीब पांच तौला व चांदी के करीब बीस तौला जेवर चोरी कर लिए। इसके साथ ही घर से अन्य सामान भी चोरी कर ले गए। पुलिस ने सम्बंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई विजयसिंह को सौंपी है। Hanumangarh News

    Rajasthan Weather Update: भारी बारिश से खेतों में पानी भरा, शहर और ग्रामीण सड़कें बंद!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here