हमसे जुड़े

Follow us

26.2 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान महावीर खराडी ...

    महावीर खराडी बने आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष

    Jaipur News

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद (आरएएस एसोसिएशन) के लिए हुए चुनाव में महावीर खराडी अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। महावीर खराडी को 362 वोट मिले। वहीं, अशोक शर्मा को 286 और राकेश शर्मा 256 वोट मिले। कार्यालय निर्वाचन मंडल राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद की अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार 928 सदस्यों में से 903 सदस्यों ने ऑनलाइन मतदान किया। शनिवार सुबह आरएएस क्लब में अध्यक्ष पद के लिए सुबह 10.15 से 11.15 बजे तक नामांकन भरे गए थे। Jaipur News

    इसमें तीन उम्मीदवार जिनमें राकेश शर्मा, अशोक शर्मा व महावीर खराडी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था।निष्पक्ष चुनाव प्रकिया संपन्न करवाने के लिए केसर लाल मीणा, दिनेश शर्मा व नीलिमा तक्षक का निर्वाचन मंडल बनाया गया था। इसमें नीलिमा तक्षक को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था। 11.30 बजे तक प्राप्त नामांकनों की जांच की गई। 11.45 बजे तक नाम वापसी व दोपहर 12 बजे चुनाव योग्य प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया। मतदान दोपहर 12.15 से शाम 4.15 बजे तक किया गया। आरएएस पंकज ओझा ने बताया- चार साल के बाद यह चुनाव हो रहा है। इसमें पहली बार ऑनलाइन वोटिंग की सुविधा मिली है। हर जिले के आरएएस अधिकारी इसमें भाग लिया। Jaipur News

    Heavy Rain: राजस्थान में जयपुर सहित कई स्थानों पर भारी बारिश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here