हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश Jammu & ...

    Jammu & Kashmir Elections: कश्मीर विधानसभा के चुनावी रण में उतरी कश्मीरी राजनेताओं की नई पीढ़ी

    Srinagar
    Srinagar: कश्मीर विधानसभा के चुनावी रण में उतरी कश्मीरी राजनेताओं की नई पीढ़ी

    श्रीनगर (एजेंसी)। Jammu & Kashmir Elections: जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक खानदान से ताल्लुक रखने वाले कई युवा नेता आगामी विधान सभा चुनाव में उतरे हैं, इनमें से कुछ पहली बार चुनावी मैदान में हैं। विधानसभा चुनावों में राजनेताओं की नई पीढ़ी के सदस्यों में इल्तिजा मुफ़्ती (37) (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी), जो पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती की पुत्री हैं और उनकी मीडिया सलाहकार भी हैं। वह दक्षिण कश्मीर की श्रीगुफवारा बिजबेहरा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। Srinagar

    इससे पहले, इल्तिजा ने लोक सभा चुनाव के दौरान अपनी माँ (महबूबा मुफ्ती) के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया था लेकिन अनंतनाग सीट से चुनाव असफल रहा। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के वरिष्ठ नेता एवं अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र से लोक सभा सांसद मियां अल्ताफ के पुत्र मियां मेहर अली (38) कंगन विधान सभा क्षेत्र से अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं। तनवीर सादिक (एनसी): पूर्व एनसी विधायक सादिक अली के पुत्र तनवीर सादिक (45) (एनसी) श्रीनगर के जादीबल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वे वर्तमान में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और संचार प्रभारी हैं। Srinagar

    नेशनल कॉन्फ्रेंस के महासचिव एवं प्रमुख नेता अली मोहम्मद सागर के पुत्र सलमान सगर (40) (एनसी) श्रीनगर के हजरतबल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वे पार्टी के युवा अध्यक्ष एवं श्रीनगर के पूर्व महापौर भी रहे हैं। नौकरशाह से राजनेता बने गुलाम कादिर परदेसी के पुत्र अहसान परदेसी (50) (एनसी) श्रीनगर के लाल चौक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वे पहले पीडीपी से जुड़े थे। पूर्व पीडीपी विधायक अब्दुल मजीद बांडे के पोते यावर बांडे (41) (पीडीपी) शोपियां निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। यावर तीन साल पहले पीडीपी में शामिल हुए थे। इसके अलावा, पूर्व मंत्री एवं जम्मू-कश्मीर विधान सभा के स्पीकर अली मोहम्मद नाइक के पुत्र मोहम्मद रफीक नाइक (60) (पीडीपी) पुलवामा जिले के त्राल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वह हाल ही में पीडीपी में शामिल हुए हैं। इससे पहले, नाइक एक सरकारी कर्मचारी थे और इस साल की शुरूआत में सेवानिवृत्त हुए थे। Srinagar

    पूर्व सांसद दिवंगत गुलाम रसूल कर के पुत्र इरशाद रसूल कर (56) (एनसी) बारामूला जिले की सोपोर विधान सभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह पांच साल पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। पूर्व सांसद एवं एनसी के दिग्गज मोहम्मद शफी उरी के पुत्र सज्जाद शफी (एनसी) बारामूला जिले की उरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। सज्जाद पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने 2006 में अपनी नौकरी छोड़ दी थी। पूर्व एनसी सांसद अकबर लोन के पुत्र हिलाल अकबर लोन (50) (एनसी) बांदीपोरा जिले की सोनावारी विधान सभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह पेशे से वकील हैं। Srinagar

    यह भी पढ़ें:– RBI News: 500 रुपये और 2000 रुपये के नोट पर आई बड़ी अपडेट, आरबीआई ने किया बड़ा खुलासा, जानें यहाँ

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here