हमसे जुड़े

Follow us

26.2 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home देश Congress: विन...

    Congress: विनेश फोगाट, बरजंग पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल

    New Delhi
    New Delhi: विनेश फोगाट, बरजंग पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Congress: पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतरने की अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर मुलाकात की है। दोनों पहलवानों ने इसी सप्ताह कांग्रेस अध्यक्ष से दूसरी बार मुलाकात की है। इस दौरान कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल भी खड़गे के आवास पर मौजूद थे। इस मुलाकात से अब अटकलों का दौर तेज हो गया है कि दोनों पहलवानों को कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतार रही है। New Delhi

    खड़गे ने इस मुलाकात की जानकारी देते हुए खुद ट्वीट करके कहा, “चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा। दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाले हमारे प्रतिभाशाली चैंपियन विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया से 10 राजाजी मार्ग पर मुलाकात। हमें आप दोनों पर गर्व है।” दोनों पहलवानों ने इससे पहले खड़गे के साथ ही पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस की हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करने में देरी की वजह यही है। वहीं रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बजरंग पूनिया ने खुद ही इस बात की जानकारी दी थी, उनकी तरफ से कहा गया था कि दोनों कांग्रेस में शामिल होंगे। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने के बाद हरियाणा इकाई ने दोनों ही दिग्गजों को पार्टी की सदस्यता दिलवा दी है।New Delhi

    यह भी पढ़ें:– Narendra Modi: राष्ट्रीय सम्मान से पुरस्कृत शिक्षकों से मिले प्रधानमंत्री मोदी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here