हमसे जुड़े

Follow us

29.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ट्रिपल मर्डर ...

    ट्रिपल मर्डर केस का नया सीसीटीवी वीडियो आया सामने

    Dera Bassi News
    सांकेतिक फोटो

    आरोपियों ने रंजिश के तहत किया हमला: डीआईजी

    फिरोजपुर (सच कहूँ न्यूज)। Triple Murder Case: फिरोजपुर शहर में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में एक नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे पहले से पूरी तैयारी से आए हमलावर कार पर गोलियां बरसा रहे हैं। गोली चलने पर कार सवार गति धीमी से मुड़ने लगते हैं तभी हत्यारे कार के पीछे जाकर फिर से अंधाधुंध गोलियां चलाते हैं। फिरोजपुर शहर के कंबोज नगर में गुरुद्वारा अकालगढ़ साहब के पास फायरिंग के दौरान हुए ट्रिपल मर्डर के मामले में थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा थाना सिटी फिरोजपुर के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह के नेतृत्व में छापामारी की जा रही है। Firozpur News

    फिरोजपुर रेंज के डीआइजी अजय मलूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पुरानी रंजिश का मामला है। मृतक दिलप्रीत सिंह के खिलाफ पुलिस स्टेशन सिटी खरड़ में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत हत्या का मामला दर्ज है। पुलिस स्टेशन ममदोट में हत्या का एक और मामला दर्ज है। कुछ समय पहले उसके घर पर एनआईए ने छापा भी मारा था। पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है पुलिस जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लेगी। Firozpur News

    यह भी पढ़ें:– Stray Cattle Problem: बजरंग दल डीसी ऑफिस में गाड़ेगा खूंटा: अरविंद भारद्वाज

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here