हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More

    B.Ed Result 2024: 88.52 प्रतिशत अंक के साथ भारती प्रथम

    B.Ed Result 2024
    B.Ed Result 2024: 88.52 प्रतिशत अंक के साथ भारती प्रथम

    B.Ed 2nd Year Result 2024: हनुमानगढ़। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की ओर से बीएड द्वितीय वर्ष का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। इसमें टाउन के टाइम्स शिक्षा महाविद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्रा भारती शर्मा ने 88.52 प्रतिशत अंक हासिल कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान, पूजा ने 87.41 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान व साया भादू ने 87.05 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

    इस मौके पर संस्था अध्यक्ष डॉ. सागरमल लड्ढा, सचिव गोपाल लड्ढा, कोषाध्यक्ष कपिल लड्ढा व प्राचार्य डॉ. रामप्रताप जांगू ने छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद था। B.Ed Result 2024

    Nasa News: अंतरिक्ष से वापिस लौटा बिन चालक के विमान, लेकर आया रोमांचक तस्वीरें! देखें एक नजर में

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here