हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बेटा ही निकला...

    बेटा ही निकला पिता का हत्यारा, रची थी लूट की झूठी साजिश

    Muktsar News
    Muktsar News: बेटा ही निकला पिता का हत्यारा, रची थी लूट की झूठी साजिश

    खुद ही घोंपा था चाकू, फिर थाने शिकायत करने पहुंचा

    • ऑनलाइन गेम में हार गया था 25 लाख, पिता मांगते थे पैसे का हिसाब

    श्रीमुक्तसर साहिब (सच कहूँ न्यूज)। Muktsar Crime News: जिला पुलिस ने गांव मराड़ कलां में हुए अंधे कत्ल और लूट की गुत्थी को सुलझा लिया है। मृतक लखवीर सिंह के बेटे प्यारजीत सिंह ने खुद ही लूट की झूठी वारदात रची थी और वही अपने पिता का कातिल निकला। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसएसपी तुषार गुप्ता ने बताया कि प्यारजीत सिंह पुत्र लखवीर सिंह निवासी बाजा मराड़ ने पुलिस को बयान दिया कि वह अपने पिता लखवीर सिंह को दवाई दिलाने के लिए ऑल्टो कार में जा रहे था। Muktsar News

    जब वह गांव मराड़ कलां के पास पहुंचे तो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और उसका मोबाइल तथा पर्स छीनने लगे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके पिता के गले में लोहे की रॉड से वार कर दिया और अपने हथियारों समेत बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। उसके बयान पर थाना बरीवाला में मामला दर्ज करके तफ्तीश शुरू की गई।

    कार को खुद ही पहुंचाया नुकसान | Muktsar News

    इस वारदात को ट्रेस करने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर, आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल करते हुए सभी पहलुओं से जांच की। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मृतक लखवीर सिंह का बेटा प्यारजीत सिंह ने ही अपने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उसने अपनी कार को खुद ही नुकसान पहुंचा कर लूट का झूठा नाटक रचा और बाद में शिकायतकर्ता बनकर मामला दर्ज करवा दिया था।

    पुलिस ने प्यारजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जिसने शुरूआती पूछताछ में माना कि वह आॅनलाइन गेम के दौरान 25 लाख रुपए हार गया था। उसके पिता लखवीर सिंह उससे पैसों का हिसाब मांग रहे थे। इसी वजह से उसने अपने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। मामले की जांच जारी है। Muktsar News

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: आप विधायक गोल्डी कंबोज की गाड़ी हादसाग्रस्त

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here