हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home सरसा रामपुरथेड़ी मे...

    रामपुरथेड़ी में हर्षोल्लास से संपन्न हुई महापरोपकार माह की नामचर्चा

    Sirsa News
    रामपुरथेड़ी में हर्षोल्लास से संपन्न हुई महापरोपकार माह की नामचर्चा

    खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र डेरा सच्चा हरिद्वार धाम रामपुरथेड़ी में पावन एमएसजी महापरोपकार महीने की खुशी में ब्लॉक रामपुरथेड़ी व चक्कां की सांझी नामचर्चा बड़े ही हर्षोउल्लास से संपन हुई। नामचर्चा में दोनों ब्लॉकों से बड़ी संख्या में प्रेमी सेवक, प्रेमी समितियों के जिम्मेवार व सेवादारों के साथ सैंकड़ों की संख्या में साध संगत उपस्थित रही। Sirsa News

    नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक चक्कां से प्रेमी सेवक राजाराम इन्सां ने साध संगत से इलाही नारा धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा लगाकर व पावन महापरोपकार माह की बधाई देकर किया। जिसके उपरांत विभिन गांवों से आए कविराजों ने रूहानियत के भजन बोले जिन्हें साध संगत ने बड़े ही ध्यान से सुना। नामचर्चा के दौरान रामपुरथेड़ी के ब्लॉक प्रेमी सेवक सुचा सिंह इन्सां ने साध संगत को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के वचनों पर चलने के लिए प्रेरित किया। नामचर्चा का समापन पवित्र ग्रंथ के अनमोल वचनों व अरदास विनति के साथ किया गया। Sirsa News

    बप्पां व गदराना में उमड़ा साध संगत का हुजूम!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here